धर्म परिवर्तन का दबाव और जान से मारने की धमकी

Untitled 2 copy 9

किन्नर समाज में मचा हड़कंप

विशाल मिश्रा

प्रतापगढ़ । जिले में किन्नर समाज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। महा मण्डलेश्वर साध्वी अंजली सिंह किन्नर ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम किन्नर नरगिश द्वारा उन पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। साध्वी अंजली के अनुसार, धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं। अंजली सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है और पुलिस जांच जारी है।

बावजूद इसके, लगातार समझौता (सुलह) के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साध्वी अंजली का कहना है कि नरगिश किन्नर हिन्दू किन्नरों को जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं और टीका लगाकर हिन्दू घरों में फर्जी वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी।  कि यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नरगिश किन्नर और उनकी टीम की होगी।” उन्होंने मीडिया के माध्यम से हिन्दू संगठनों से अपील की है कि वे आगे आएँ और हिन्दू किन्नर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस मामले में साध्वी अंजली सिंह के साथ नीतू किन्नर, मान्धाता किन्नर, शरबी किन्नर, सरमीली किन्नर और प्रवीण पीण्डे (सुभाष पाण्डे) ने भी समर्थन जताया है।

Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More
Kaushambi Viral News
Uttar Pradesh

कौशांबी में अनोखी शादी की रस्म, दूल्हे को फूलों की माला नहीं पहनाया गया हेलमेट

 उत्तर प्रदेश के  कौशांबी जिले से एक अनोखा और चर्चा में बना हुआ मामला सामने आया है। यहां एक तिलक समारोह में दूल्हे को पारंपरिक माला पहनाने की बजाय हेलमेट पहनाया गया। इस अनोखी रस्म को देखकर समारोह में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो […]

Read More
यूपी के मुरादाबाद
Uttar Pradesh

मुरादाबाद में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से मिली गर्मी से राहत

यूपी : मुरादाबाद में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली जब आसमान में काले बादल छा गए और तेज धूलभरी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट […]

Read More