इस तरह करें रोहिणी व्रत…हर मनोकामना होगी पूरी

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175

रोहिणी व्रत जैन धर्म का अति महत्वपूर्ण व्रत हैं। इस व्रत के मौके पर भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन चंद्रदेव की आराधना करने का भी नियम है। दरअसल, इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाता है जिसके कारण ही इस दिन को ‘चंद्र पूजा’ रूप में जाना जाता है। द्रिक पंचांग की मानें तो 7 नवंबर को रोहिणी व्रत करने का विधान है। अगहन माह का यह रोहिणी व्रत जैन को मानने वाले धर्मावलंबियों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

क्या है रोहिणी व्रत

रोहिणी व्रत का संबंध रोहिणी नक्षत्र से है, जो चंद्रमा से जुड़ा हुआ है। यह नक्षत्र हर महीने आता है और जब यह सूर्योदय के बाद तक रहता है, तब रोहिणी व्रत किया जाता है। यह व्रत जैन और हिंदू धर्म दोनों में बहुत शुभ माना गया है।

व्रत क्यों किया जाता है रोहिणी व्रत?

रोहिणी व्रत मुख्य रूप से महिलाओं का व्रत माना जाता है। जिसमें उपवास रहकर महिलाएं व्रत का संकल्प करती है और परिवार व संतान की खुशहाली व लंबी आयु की कामना करती है। इस दिन महिलाएं निर्जला या फलाहार व्रत रहकर सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

कितने सालों तक व्रत करने का है विधान?

जैन धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक रोहिणी व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन रखा जाता है। जैन मान्यताओं में रोहिणी व्रत करके व्यक्ति कर्म व बंधन से मुक्ति पा लेता है और मोक्ष की प्राप्ति के रास्ते कुल जाते हैं। लगातार 3, 5, या 7 साल तक रोहिणी व्रत किए जाने का नियम है। इसके अलावा नियम है कि पारण अनुष्ठान के बाद ही इस व्रत को पूर्ण माना जाएगा और तभी व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा।

रोहिणी व्रत की पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में जागकर पानी में गंगाजल डालें और स्नान करें।
  • आचमन कर व्रत का संकल्प करें और सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
  • अब पूजाघर की साफ सफाई करें और वेदी सजाएं।
  • भगवान वासुपूज्य की प्रतिमा को वेदी पर स्थापित करें।
  • पूजा में भगवान वासुपूज्य को फल-फूल अर्पित करें।
  • अब गंध, दूर्वा, नैवेद्य भगवान को चढ़ाएं।
  • सूर्यास्त होने से पहले फिर पूजा करें और हल्का फलाहार करें।
  • अगले दिन पूजा अर्चना करें व व्रत का पारण कर गरीबों में दान करें।

    ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

मिलते हैं ये लाभ

जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जहां सुहागिन महिलाओं को रोहिणी व्रत करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है, वहीं इस व्रत से साधक के सभी दुख-दर्द भी दूर हो जाते हैं। जैन धर्म में यह भी माना गया है कि इस व्रत को करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ आत्मा की शुद्धि के लिए भी यह व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Crime News Delhi homeslider Uttar Pradesh

पुश्तैनी जमीन गई, बिक गया तीन मंजिला मकान और अब बेटा भी नहीं रहेगा

बीटेक छात्र हरीश राणा को दी जा रही इच्छा मृत्यु “सबको माफ़ करते हुए और सबसे माफ़ी माँगते हुए.. जाओ” नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरीश राणा के पिता और मां के लिए भी यह बेहद कठिन क्षण हैं। इतने सालों के संघर्ष और बेटे के इलाज के लिए सबकुछ गंवा चुके मां-बाप ने सीने […]

Read More
homeslider National

सिलेंडर विस्फोट का हंगामा: चेन्नई में दो मासूमों की जान गई, सात जख्मी, मिटा घरों का अस्तित्व

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नवल्लूर इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया, जब एक घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में अचानक तेज धमाका हो गया। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

गर्मी और गैस संकट का असर: प्रदेश में बिजली की बढ़ी मांग

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भी अब बिजली की खपत पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव और उससे उत्पन्न गैस संकट के कारण एलपीजी सिलिंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ रहा है। बीते करीब […]

Read More