बस्ती: बुजुर्ग महिला ने सपा नेता पर कुल्हाड़ी से हमला करने का लगाया आरोप

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। बस्ती जिले में  नीलम नाम की एक बुजुर्ग महिला ने सपा के एक नेता फूलचंद्र यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नीलम के आरोप के मुताबिक, सपा नेता ने मामूली कहासुनी के बाद उन्हें पहले बुरी तरह से पीटा। फिर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि जब इतने से भी सपा नेता का मन नहीं भरा तो उसने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया जिससे महिला अधमरी हालत में हो गई। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि जब वह सपा नेता के खिलाफ कंप्लेन करने गई तो 48 घंटे तक उसका रिपोर्ट नहीं लिखी गई। ऐसे में बुजुर्ग महिला एसपी अभिनंदन के पास पहुंची। महिला ने अपनी पूरी कहानी SP को बताई जिसके बाद उन्होंने एसओ को फटकार लगाई।

ये भी पढ़े

इंगेजमेंट से पहले ही पति को छोड़कर…आशिक संग फरार… सुनकर रह जाएंगे दंग

हैवानियत की हदें पार

मामला बस्ती जिले के रुदौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां एक नीलम नाम की बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके परिवार का जुड़ाव बीजेपी से है। इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि पीड़ित महिला और उसका बेटा बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। वही उसकी निर्ममता से पिटाई करने वाला फूलचंद्र यादव सपा से जुड़ा है और वह स्थानीय सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी का करीबी भी है। इस वजह से पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही थी।

नाजुक अंग पर सरिया से किया हमला

बुजुर्ग महिला नीलम ने आरोप लगाया है कि मामूली कहासुनी के बाद फूलचंद्र यादव नाम के सपा नेता ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने आरोप लगाया है कि फूलचंद्र यादव और उसके साथियों ने पहले उनसे अभद्रता की और फिर लाठी-डंडों से उनकी बुरी तरह पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिससे उनका सिर फट गया। आरोप है कि पिटाई के बाद सपा नेता फूलचंद्र यादव ने महिला की हत्या के प्रयास की और सीने पर चढ़कर उनके प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने की भी कोशिश की। महिला ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था जिसके चलते वह लहूलुहान हालत में काफी देर तक जमीन पर तड़पती रहीं। इसके बाद पीड़िता के बेटे संजय के घर लौटने पर उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस केस होने के कारण डॉक्टरों ने थाने में रिपोर्ट करने की सलाह दी।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

पीड़ित महिला जब थाने पहुंची तो आरोप है कि रुधौली SO विजय कुमार दुबे ने उनकी सुनवाई नहीं की और उन्हें फटकार कर वापस भेज दिया। 48 घंटे से अधिक समय तक कोई कानूनी कार्रवाई न होने पर, महिला ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी से मदद मांगी। इसके बाद संजय चौधरी ने मामले को एसपी अभिनंदन तक पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल एक्शन लिया। एसपी अभिनंदन ने थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे को जमकर फटकार लगाई और उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल एसपी के निर्देश के बाद रुधौली पुलिस ने अब बुजुर्ग पीड़ित महिला की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

 

homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More