महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

देहरादून। एक विक्रम चालक ने तहसील चौक पर ड्यूटी कर रहीं यातायात पुलिस की महिला सिपाही रेशमा को कुचलने की कोशिश की। सिपाही बच गईं तो आरोपी उनके सामने से हंसते हुए ऑटो लेकर तेजी से फरार हो गया। रेशमा का आरोप है कि वह दो दिन से विक्रम चालक को नो-पार्किंग से गाड़ी हटाने को कह रही थीं। इसी कारण आरोपी चालक ने उन्हें एक दिन पहले ही धमकी दी थी कि उन्हें कल का सूरज नहीं देखने देगा। सिपाही के बयान पर शहर कोतवाली थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मी को चोट पहुंचने की कोशिश समेत अन्य कुछ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा नहीं लगाई है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

रेशमा की ड्यूटी चार नवंबर की सुबह 7:30 बजे से तहसील चौक पर थी। रोज की तरह वह तहसील चौक से प्रिंस चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन सुगम कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि लेफ्ट टर्न पर विक्रम चालक ने तेज रफ्तार में जानकर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन रेशमा ने तत्परता से पीछे हटकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

आरोप है कि जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी चालक हंसते हुए तेजी से विक्रम लेकर प्रिंस चौक की तरफ चला गया। उन्होंने गाड़ी का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है। तहरीर के अनुसार, चालक ने यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया। सिपाही ने बयान दिया है कि आरोपी चालक दो और तीन नवंबर को भी नो-पार्किंग में खड़ा था, जिसे उन्होंने हटवाया था। इसी खुन्नस में उसने तीन नवंबर को धमकी दी थी कि तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा। अगले दिन उसी इरादे से हमला किया।

Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More