अब कानपुर देहात की व्यवस्था फेल : महिला को बंधक बनाकर दस दिनों तक गैंगरेप

Rape NayaLook
  • संतान की प्राप्ति कराने का लालच देकर कमरे में बंद कर दिया घटना को अंजाम
  • पीड़िता का आरोप पुलिस ने आरोपी को छोड़ा, दर-दर भटक रही पीड़िता, वहशी आजाद
  • रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस महानिदेशक के तमाम कोशिशों के बावजूद यूपी में महिलाओं के साथ अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बेख़ौफ़ दरिंदों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला को संतान की प्राप्ति के लिए इटावा जिले में एक कथित बाबा के यहां झाड़-फूंक कराने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गए, जहां वहशियों ने एक कमरे में बंधक बनाकर दस दिनों तक मुंह काला किया।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

बताया जा रहा है कि उनके चंगुल से छूटकर पीड़ित महिला रसूलाबाद थाने गई और आप बीती पुलिस को बताया। बेखौफ हैवानों से हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता रसूलाबाद थाने की दहलीज पर कदम रख वहां पर मौजूद जिम्मेदार पुलिसकर्मियों से आप बीती बताई, लेकिन पुलिस उसकी मदद करने के बजाए टरकाती नज़र आई। स्थानीय पुलिस की रवैए से निराश पीड़िता अब बड़े अफसरों के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। पुलिस का आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर थाने लाई, लेकिन उसे छोड़ दिया।

यूपी के कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला को कोई संतान नहीं थी, औलाद के खातिर न जाने किन-किन बाबाओं के पास गई। वह निराश होकर चुपचाप बैठ गई कि इसी दौरान एक शख्स मिला और कहा कि इटावा जिले में एक बाबा झाड़-फूंक करता है और कई लोगों का फायदा भी हुआ है। संतान की लालच में वह उस व्यक्ति के चंगुल में फंस गई, लेकिन उसे नहीं मालूम कि जिस शख्स के साथ जा रही है वह उसके सामने हैवान के रूप में खड़ा होगा।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

यही हुआ बेखौफ दरिंदे ने साथ ले गया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी आबरू पर डाका डाल दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के मुताबिक महिला का आरोप है कि उसके बदमाशों ने गैंगरेप किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़ित महिला जिम्मेदार अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

Maharashtra
Crime News Maharastra

पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके से दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपने छोटे बेटे को फर्श पर पटकने और गर्म प्लेट से उसकी उंगलियां जलाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां ने इस मामले में पुलिस से […]

Spread the love
Read More
Crime News

पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग इश्क लड़ाने लगी पांच बच्चों की मां

Shravasti : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों और सास को घर पर छोड़कर कथित तौर पर अपने बुआ के बेटे के साथ चली गई। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। पति के घर लौटने पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक

Ballia  : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सामने आया मां-बेटी की हत्या का मामला जांच आगे बढ़ने के साथ बेहद चौंकाने वाला हो गया। घर में 65 वर्षीय मानती देवी और उनकी 22 वर्षीय दृष्टिबाधित बेटी गौरी की हत्या कर दी गई। शुरुआत में घर के मुखिया 70 […]

Spread the love
Read More