भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा : सीतारमण

Sitharaman NayaLookNews

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारत वैश्विक मंच पर आज एक तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने यहां दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (DSE) में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही। सीतारमण ने हीरक जयंती समापन व्याख्यान देते हुए कहा, हम ऐसे समय में हैं जब भारत कई अलग-अलग मानकों पर खासकर आर्थिक, तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज अपनी आर्थिक मजबूती के कारण ही ऊंचा स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि बेशक, भारत और उसकी जनसंख्या, भारत और वैश्विक मानचित्र पर उसका स्थान, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। लेकिन भारत आज एकजुट होकर अपनी आर्थिक मजबूती के कारण अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा है। सीतारमण ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रही कि हम अभी विकसित देश बन गए हैं, क्योंकि विकसित भारत 2047 हमारे सामने है। 2014 में दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं, जल्द ही चौथी और शायद जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक की हमारी तेज प्रगति ही हमें अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने भारत-केंद्रित अनुसंधान और नीतिगत जुड़ाव को मज़बूत करने और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के अनुकूल मॉडल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। सीतारमण ने यह भी कहा कि सीमा शुल्क नियमों में सुधार के लिए महत्वपूर्ण प्रयास चल रहे हैं।

ये भी पढ़े

ये एक्सरसाइज महिलाओं का ब्लड प्रेशर रखती हैं कंट्रोल

सीतारमण ने भरोसा जताया कि सरकार चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 4.4 फीसदी राजकोषीय घाटे के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेगी। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निदेशक प्रोफेसर राम सिंह भी उपस्थित थे। केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 4.4 फीसदी यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार ,सेंसेक्स 1800 अंक टूटा

Sensex Today : शेयर बाजार में अचानक कोहराम (Stock Market Crash) मच गया है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद आखिरी कारोबारी घंटे में बड़ा भूचाल आया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1800 अंक से ज्यादा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला […]

Spread the love
Read More
ATM Cash Shortage
Business

ATM में कैश की किल्लत पर RBI सख्त, कई शहरों में खाली मिले ATM; बैंकों से मांगा पूरा डेटा

ATM Cash Shortage : देश में डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बावजूद नकदी की जरूरत आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग रोजमर्रा के खर्च के लिए एटीएम पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कई राज्यों के शहरों और […]

Spread the love
Read More
Rain in Delhi
Business

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत, एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट; फ्लाइट्स पर पड़ सकता है असर

Rain in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है। इसे देखते हुए एयर इंडिया ने अपने […]

Spread the love
Read More