शादी का पहला शाट नायक अनिल कृष्णा और अनन्या पर

Untitled 20 copy

लखनऊ। रियल आर्ट आफ नेशनल इंटरटेनमेंट के बैनर पर बनने वाली फीचर फिल्म ‘लाल दाना’ कार्तिक पूर्णिमा के दिन बुधवार पांच नवम्बर को नौ बजे चन्द्रिकादेवी मंदिर में होगा। इस अवसर पर MLC  पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। पूरी तरह लखनऊ और इस पास शूट होने वाली इस भोजपुरी फिल्म के बारे में निर्माता द्वय राजेश‌ श्रीवास्तव और राजीव प्रकाश ने बताया कि फिल्म के निर्देशन का दायित्व सत्येंद्र एन दुबे कर रहे है। कल मुहूर्त शाट चंद्रिका देवी मंदिर में नायक अनिल कृष्णा और सहनायिका अनन्या सिंह की शादी का होगा।

फिल्म की नायिका स्वर्ग जैसन घर हमार, पिया मिलन, एसपी देवी, अनाड़ी, हम हैं निरहुआ की दीवानी और काली दुल्हन जैसी फिल्में कर चुकी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत नायिका रूपा मिश्रा हैं। साथ ही गायिका अनन्या सिंह को सहनायिका के रूप में इण्ट्रोड्यूज किया जा रहा है।

नायक अनिल कृष्णा चिरय्या न बोले, बुलडोजर वाली सास, कलयुगी ब्रह्मचारी,तेरा मेरा साथ रहे, सौगंध भोले नाथ की, मोटली दुल्हनिया और बबुनी हमार जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।

राहुल दुबे की कथा पटकथा पर बन रही ये एक रोचक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में रहस्य रोमांच के साथ रोमांस का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। फिल्म बाल विवाह, मनोचिकित्सा और तंत्र विद्या पर भी प्रहार करती है।

आज के वैज्ञानिक युग में रूढ़ वादी परंपराओं को भी इस फिल्म में बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। विजय पाण्डेय की सिनेमैटोग्राफी वाली फिल्म में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नरेंद्र कनौजिया हैं। संगीत अनुज कुमार तिवारी का है।

प्रोडक्शन मैनेजर दुर्गेश चौहान के साथ प्रोडक्शन में देवेन्द्र मोदी, राजवीर रतन, रमेश यादव, मशहूर और अशोक प्रमुख जिम्मेदारियां सम्भाल रहे हैं। बनारस के उमाकांत राय और रायबरेली के गौरव कुमार के साथ स्थानीय कलाकारों में बीना वर्मा, सुनीता राय, मोनिका अग्रवाल, सीएसआर सिंह, बालकृष्ण शर्मा, मोनिका अग्रवाल, इशिता वार्ष्णेय, शालिनी चंद्रा, अनुपमा, मोनिका अग्रवाल, पंकज सक्सेना प्रमुख हैं।

Spread the love

Entertainment

आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल

RanbirKapoor :  मुंबई में शनिवार, 26 सितंबर की रात ‘लव एंड वॉर’ की टीम डिनर के लिए एक साथ नजर आई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साथ में डिनर किया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सभी सितारों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स […]

Spread the love
Read More
Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More