कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर आठ की मौत

Accident NayaLook
  • बिठुर से गंगा स्नान करके लोग रहे थे कार सवार

नया लुक संवाददाता

बाराबंकी। देवां थाना क्षेत्र के देवां-फतेहपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का वक्त नहीं मिला। मौकै पर पुलिस ने ग्रामीणों और दूसरे वाहनों की मदद से सभी लोगों सीएचसी देवां भेजा जहां जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों की मौत रास्ते में हो गयी।

ये भी पढ़े

भालू के हमले में महिला की मौत

मिली जानकारी के कमुताबिक देवां-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के आगे कुतुलपुर गांव के पास एक कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के निचले हिस्से में घुसते चली गयी। इस हादसे में कार सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार 8 लोगों को सीएचसी देवां भेजा जहां 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को राजधानी लखनऊओ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया पर दो लोग इसी दौर मर गए है। कार में सवार सभी लोग कानपुर बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार 8 लोगों को सीएचसी देवां भेजा। जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिसमें कार चालक भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोग को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी भी मौत हो गई । इनके नाम इंद्र कुमार मिश्रा और व बालाजी बताए गए हैं।
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अर्टिगा कार अपनी लेन की बजाय सामने से आ रहे ट्रक वाली लेन में चली गई थी।

सीएचसी में मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के निवासी कार चालक श्रीकांत शुक्ल (40), कस्बा फतेहपुर निवासी प्रदीप रस्तोगी (60), प्रदीप रस्तोगी की पत्नी माधुरी (58), पवन रस्तोगी (32), नैमिष (18) और विष्णु (15) के रूप में हुई है। फतेहपुर निवासी गिरधर गोपाल किराए की टैक्सी कार श्रीकांत शुक्ल चलाते थे। फतेहपुर निवासी प्रदीप रस्तोगी और उनके परिवार नेकानपुर में गंगा स्नान के लिए इस टैक्सी कार को बुक किया था। ये सभी लोग सोमवार सोमवार सुबह ही बिठूर गए थे।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More