अमेठी में कानून-व्यवस्था नाकाम: युवक के ऊपर गोलियों की बौछार

  • हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए किया रेफर
  • इलाके में फैली सनसनी, हमलावरों को पुलिस ने किया चिन्हित

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेखौफ बदमाशों ने अमेठी जिले के सुरक्षा इंतजामों को तार-तार कर रखा है। सोमवार को असलहों से लैस कार सवार बदमाशों ने बांधा टांडा राजमार्ग पर 30 वर्षीय अंकित सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। शरीर में पांच गोली धंसते ही अंकित लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सिलसिलेवार चली गोली से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर इससे पहले असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को मौके कई कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है और उम्मीद है जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। दहशत को देखते हुए घटनास्थल और उसके आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

अमेठी जिले के गुर्जर टोला निवासी 30 वर्षीय अंकित सिंह किसी काम से जा रहे थे कि जैसे ही वह बरनाटी गांव के पास पहुंचे कि तभी असलहों से लैस कार सवार बदमाशों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि जब तक अंकित कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार गोली पैर व एक गोली हाथ में लगते ही अंकित लहुलुहान होकर गिर पड़े। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है और उसी के आधार पर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटनास्थल और उसके आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More