स्वामी रामभद्राचार्य बोले अब जगन्नाथ धाम के नाम से जाना जाएगा फतेहपुर

शाश्वत तिवारी

फतेहपुर। शहर के रामगंज पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म विभूषण जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज विशेष तौर पर हेलीकॉप्टर से फतेहपुर पहुंचे।

फतेहपुर में भगवान जगन्नाथ मंदिर का भव्य भूमि पूजन समारोह

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरी धाम (ओडिशा) के प्रधान दैतापति सेवायत दैतापति भवानी दास महाराज ने भी भगवान जगन्नाथ के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। भाजपा नेता संतोष तिवारी और उनकी धर्मपत्नी ललिता तिवारी ने यजमान के रूप में पूजन विधि सम्पन्न कराई।

प्रवचन के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने स्पष्ट कहा कि यह मंदिर सनातन धर्म को मानने वाले हर हिंदू के लिए खुला रहेगा-यहां कोई वीआईपी या वीवीआईपी नहीं होगा। उन्होंने कहा, कि जिस तरह चित्रकूट कामतानाथ धाम के नाम से विख्यात है, उसी तरह फतेहपुर अब भगवान जगन्नाथ धाम के नाम से जाना जाएगा।

ये भी पढ़े

‘बांट लेंगे हम आधा-आधा’…15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी संग!

उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि जिस प्रकार पुरी धाम में हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, उसी भव्यता और श्रद्धा के साथ फतेहपुर में भी हर वर्ष रथ यात्रा का आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम में मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ‘पप्पू’, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, खागा विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व विधायक विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More