जर्मनी जा रही नेपाली नागरिक को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, गृह मंत्रालय ने बताई पूरी सच्चाई

Untitled 19 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि जर्मनी जाने वाली नेपाली नागरिक शंभवी अधिकारी को आईजीआई एयरपोर्ट पर रोकने में भारतीय आव्रजन अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं थी। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय संबंधित एयरलाइन अधिकारियों ने यात्री की वीजा वैधता पर सवाल उठाते हुए उसे विमान में चढ़ने से रोका था। मंत्रालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों और एयरलाइन के बीच में भारतीय आव्रजन विभाग नहीं पड़ता। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घटना को नेपाली नागरिकों के प्रति पक्षपात या भेदभाव के रूप में गलत तरीके से पेश किया गया है। भारतीय आव्रजन अधिकारियों का इस पूरे प्रकरण में कोई हस्तक्षेप नहीं था।

ये भी पढ़े

‘संभल जाओ, INDEGO की उड़ान में मेरा एक मानव बम है’, धमकी से मचा हड़कम्प

गृह मंत्रालय के अनुसार, शंभवी अधिकारी काठमांडू से एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली पहुंचीं और आगे कतर एयरवेज की उड़ान से बर्लिन जाने वाली थीं। एयरलाइन ने वीजा वैधता की जांच के बाद उन्हें बोर्डिंग से रोक दिया और वापस काठमांडू भेज दिया। बयान में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अपने आगे के सफर के लिए भारतीय इमीग्रेशन से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती, यह एयरलाइन और यात्री के बीच का विषय होता है। मंत्रालय ने कहा, “भारत-नेपाल”के साथ अपने मजबूत संबंधों को महत्व देता है और यह भरोसा दिलाता है कि भारतीय अधिकारियों द्वारा नेपाली नागरिकों के प्रति किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जाता।

Spread the love

New Delhi
International

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बड़े पैमाने पर विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय मिशनों ने इस अभियान को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए पौधरोपण, खेल और […]

Spread the love
Read More
Washington
International

H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान

Washington: अमेरिका में नौकरी करने की तैयारी कर रहे विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा से जुड़ी सख्ती फिलहाल जारी रहने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर 2025 में लागू किए गए H-1B प्रवेश प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 21 सितंबर 2027 […]

Spread the love
Read More
International

जर्मनी में कट्टरपंथी AFD की छोटी जीत के बड़े मायने

संजय सक्सेना AfD in Germany: आजकल जर्मनी में अल्टरनेटिव फॉर डॉयचलैंड (AFD) की एक छोटी-सी जीत की बड़ी चर्चा हो रही है। AFD की छोटी-सी जीत से पूरे यूरोप और खासकर इस्लामी जगत में बेचैनी नजर आ रही है। यह जर्मनी की एक ऐसी धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टी है, जिसने हाल के वर्षों में जर्मन […]

Spread the love
Read More