तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

लखनऊ। यूपी के फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मैनपुरी के रहने वाले एक युवक की दोस्ती फतेहपुर की रहने वाली युवती से हुई। दोनों नाबालिगों में प्यार हो गया। इस दौरान नाबालिग प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने मैनपुरी से फतेहपुर आ गया। दोनों ने जंगल में मुलाकात की मगर इस दौरान उनके साथ वो हो गया, जिसकी उम्मीद शायद ही उन्होंने कभी की होगी। आपको बता दें कि जंगल में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का बाल विवाह भी करवा दिया। अब जिन लोगों ने ये बाल विवाह करवाया, वह भारी मुश्किलों में आ गए हैं। नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के बाल विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

नाबालिग प्रेमिका से मिलने मैनपुरी से फतेहपुर आ गया किशोर

ये पूरा मामला राधानगर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव से सामने आया है। यहां नाबालिग युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए मैनपुरी के रहने वाले युवक से हो गई। दोनों में बात होने लगी और दोनों में प्यार हो गया। इस बीच नाबालिग प्रेमी युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने मैनपुरी जिले से फतेहपुर जिले आया। यहां दोनों ने जंगल में मुलाकात की। तभी दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़े

बदनीयत भाई को मां ने दी खतरनाक सजा, काट दिया प्राइवेट पार्ट

ग्रामीणों ने युवती के परिजनों को भी बुला लिया। फिर मंदिर में दोनों लोगों का बाल विवाह करा दिया गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई और नाबालिग किशोर ने युवती के मांग में सिंदूर भी भरा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस मामले को लेकर अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि जिन्होंने ये बाल विवाह करवाया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

नाबालिग युवती को भेजा गया वन स्टॉप सेंटर

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए प्रशांत साहू प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है। दो  नाबालिग बच्चों का बाल विवाह करवाया गया है। चाइल्ड लाइन मामले में कार्रवाई कर रहा है। दोनों बच्चो को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश भी किया गया है। लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। लड़के को भी चाइल्ड लाइन में आवासित करा दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ केस दर्ज करके, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

पॉर्न वीडियो देखने वाले सावधान! हुई यह लापरवाही तो जेल भेज देगी पुलिस

Delhi homeslider National

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और […]

Read More
homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More