नेपाल में जेन-जी पार्टी को लेकर बढ़ा राजनीतिक तनाव, गृहयुद्ध जैसे हालात बनने की आशंका

  • सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में जेन-जी पार्टी को लेकर राजनीतिक हालात दिन-प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई अब सड़कों पर उतर आई है। विभिन्न प्रांतों में जेन-जी पार्टी के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हालात जिस तेजी से बिगड़ रहे हैं, उसे देखते हुए देश एक बड़े गृह युद्ध की ओर बढ़ सकता है।जानकारी के मुताबिक, जेन- जी पार्टी के नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार, तानाशाही रवैये और अल्पसंख्यकों की आवाज दबाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं सरकार ने पार्टी पर देश विरोधी को बढ़ावा देने और बाहरी शक्तियों से मिले समर्थन का इस्तेमाल कर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

सूत्रों के मुताबिक, नेपाली प्रशासन को यह आशंका है कि अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो देश में एक बार फिर गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी काठमांडू, पोखरा, बिराटनगर और रूपन्देही में तनाव चरम पर है। इस बीच खबर यह भी है कि भारत में रहने वाले नेपाली मूल के लोग और नेपाल से जुड़े रिश्तेदार जेन-जी पार्टी के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। कई भारतीय सीमावर्ती इलाकों से भी जेन- जी पार्टी के समर्थन में आवाज उठाई जा रही है।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेपाल में यह संघर्ष केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि विचारधाराओं की जंग बनती जा रही है। यदि सभी पक्षों ने संयम नहीं बरता, तो यह संकट नेपाल की स्थिरता और विकास को गहरी चोट पहुंचा सकता है।नेपाली प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए है, वहीं सुरक्षा बलों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

homeslider International

नेपाल में आम चुनाव के मद्देनजर ’72 घंटे’ के बंद पर सस्पेंस बरकरार

बार्डर बंद होने की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण भारत और नेपाल से पर्यटन से जुड़े लोगों खासे परेशान: राजेश शुक्ला  उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली/महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा का सबसे व्यस्त द्वार, सोनौली, इन दिनों एक अजीब सी कश्मकश और सन्नाटे के बीच खड़ा है। कारण है नेपाल में आगामी चुनाव और सीमा सील होने […]

Read More
homeslider International

मेक फॉर द वर्ल्डः मोजाम्बिक पहुंचा भारत का 10वां स्वदेशी लोकोमोटिव

   शाश्वत तिवारी मापुतो। भारत ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर लोकोमोटिव (ट्रेन का इंजन) मैन्युफैक्चरिंग में देश की टेक्नोलॉजिकल ताकत और इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस को दिखाया है। भारत ने अपने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के मुताबिक ग्लोबल साउथ के देश मोजाम्बिक को 3,300 हॉर्सपावर वाले एसी-एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की […]

Read More
homeslider International

पीएम मार्क कार्नी की भारत यात्रा से बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी

भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ वर्षों से चले आ रहे तनाव के बाद अब रिश्तों में नई गर्मजोशी देखने को मिल रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को नई दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को फिर से […]

Read More