अपनी समृद्धि और सांस्कृतिक पहचान को बखूबी दर्शाता है महराजगंज महोत्सव

  • विपरीत मौसम में भी लोगों में दिखा भारी उत्साह

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। विपरीत मौसम में भी जनपद बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य तरीके से महाराजगंज महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। आज से शुरू हुआ “महराजगंज महोत्सव 2025 जो तीन दिवसीय सांस्कृतिक, कलात्मक और पारंपरिक विरासत का भव्य उत्सव है। यह आयोजन हमारी लोकसंस्कृति की सुगंध और परंपराओं की छटा से सजा एक ऐसा मंच है, जहां कला बोलती है, संगीत झूमता है और संस्कृति सजीव हो उठती है। महोत्सव का शुभारंभ नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

इस अवसर पर महराजगंज के सांसद व भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, महराजगंज सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनपदवासियों ने इस भव्य कार्यक्रम का आनंद लिया।

ये भी पढ़े

बदनीयत भाई को मां ने दी खतरनाक सजा, काट दिया प्राइवेट पार्ट

कार्यक्रम के पहले दिन लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉलों ने माहौल को जीवंत बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखते ही बनता था। विपरीत मौसम की चुनौतियों के बावजूद महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन जिला प्रशासन की कुशल व्यवस्था और टीम भावना का प्रमाण रहा।

ये भी पढ़े

पॉर्न वीडियो देखने वाले सावधान! हुई यह लापरवाही तो जेल भेज देगी पुलिस

इसके लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद दिया जा रहा है। आने वाले दो दिनों तक यह महोत्सव जनपद को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ता रहेगा, और निश्चित रूप से यह आयोजन आने वाले वर्षों तक यादगार रहेगा। महराजगंज महोत्सव -जहां संस्कृति सांस लेती है, और परंपरा मुस्कुराती है।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

homeslider Purvanchal

महराजगंज महारैली में हंगामा युवक ने दिखाया काला झंडा, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिला मुख्यालय पर जिले के मुख्यालय पर आयोजित सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की महारैली उस समय हंगामे में बदल गई जब एक युवक ने मंच के पास पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को काला झंडा दिखा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

Read More
International Purvanchal

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज। जनपद में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मोबाइल […]

Read More
homeslider Purvanchal

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पदाधिकारियों का गठन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!शुक्रवार को नगर स्थित एक हाल में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार […]

Read More