जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली

Kaiserbagh Shooting Incident

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच रायफल और पिस्टल से गोली-बारी भी हुयी। दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक का कहना है कि जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद दूसरा पक्ष मंगलवार की रात जबरन जेसीबी लेकर पहुंचा और कब्जा करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं मामले में ADCP पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि दो पक्षों में जमीन का पुराना विवाद है। फिलहाल दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक कुमुराऊ टोला, आलमनगर के रहने वाले नरेश कुमार मौर्या ब्रिक फील्ड प्रोपराइटर है। नरेश ने बताया कि पारा गांव स्थित एक जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद मीरा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार और आकाश पुत्र नरेन्द्र कुमार फर्जी कागज से 22 सितंबर 2025 को भू-माफिया उमाशंकर, राजमन, सरवन और शैलेन्द्र प्रताप रावत के नाम रजिस्टर कर दी और फर्जी कागज बनवाकर जमीन ट्रांसफर कला ली।

ये भी पढ़े

एक बार फिर उजागर हुई धर्मांतरण की कहानी, इस बार भी शादीशुदा हिंदू महिला ही मुसलमानों के निशाने पर

बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे आकाश, ज्ञान सिंह, अभिमन्यू लोधी, उमाशंकर, राजन रावत, सरवन और शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी चार-पाँच गाड़ियों से तीन जेसीबी लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। सभी असलहों से लैस थे। वहां पहुंचते ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और वहां मौजूद भतीजे विपिन मौर्या और हर्षित मौर्या को मारने-पीटने लगे।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

विपिन मौर्या पर असलहे से फायर कर दिया। गोली बगल से निकल गई। वहां मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बदमाश भागने लगे इस पर एक युवक को पकड़ लिया गया। उस युवक के पास असलहा भी मिला था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More