- “रन फार यूनिटी” केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता,
- अखंडता व जन- प्रशासन की एकता का प्रतीक : सोमेंद्र मीना
उमेश चंद्र त्रिपाठी
महराजगंज। महाराजगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में प्रेरणादायक “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, आरटीसी रिक्रूट्स, कोतवाली फोर्स तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
ये भी पढ़े
दौड़ नगर तिराहे से मऊ पाकड़ तक संपन्न हुई, जिसमें पुलिस बल के अनुशासन, सामंजस्य और देशभक्ति की भावना स्पष्ट झलकी। दौड़ के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” व “सरदार पटेल अमर रहें” के जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
ये भी पढ़े
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता व जन-प्रशासन की एकजुटता का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करने वाला रहा।
