Headline

बेवफा पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने की खुदकुशी

  • सुसाइड नोट में पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया

बरेली। यूपी के बरेली में एक वकील अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग और बेवफाई से इतना दुखी थाकि उसने जहर खाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। मृतक वकील कमल कुमार सागर ने मरने से पहले सुसाइड नोट में पत्नी कोमल और उसके कथित प्रेमी अमर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. थाना कैंट प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

अफसर ने महिला PRD जवान के कपड़े फाड़े, बवाल

मामला बरेली कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी का है। कमल कुमार सागर बरेली कोर्ट में एडवोकेट थे और चनेहटी में परिवार के साथ रहते थे। उनक शादी को 8 साल हो चुके थे इतना ही नहीं उनके 5 वर्ष और 3 वर्ष के दो बच्चे भी थे। कोमल की अमर से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। कमल को जब पत्नी की इन हरकतों का पता चला तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की पर पत्नी नहीं मानी और उस पर इश्क का भूत सवार था।

ये भी पढ़े

सुनकर दिल जायेगा दहल: एक साथ 83 बच्चों की मां बनने जा रही है यह मंत्री…

एक हफ्ते पहले वकील की पत्नी कोमल अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ शामली भाग गई। इसकेक बाद भी कमल ने कई बार फोन कर वापस बुलाने की कोशिश की पर कोमल ने साफ कह दिया कि वह अमर के साथ ही रहेगी। कमल इस सदमे को सहन न कर पाने के कारण कमल ने शनिवार रात को घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के लिए कोमल और अमर जिम्मेदार हैं। मेरे बेटों को कभी उसे मत देना। नोट जेब से मिला, जिसमें परिवार को बेटों की कस्टडी न देने की गुजारिश की गई।

ये भी पढ़े

किसान के बेटे ने बढ़ाया रुधौली का मान, पास की देश की सबसे कठिन परीक्षा IAS

 

जैसे ही परिजनों को जहर खाने की जानकारी मिली वे आनन-फानन कमल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए जहां तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाय नहीं जा सका। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मुताबिक जहर की मात्रा ज्यादा होने से बचना मुश्किल था.। मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों पर पहाड़ टूट गया और वे सदमे में आ गए। कमल के पिता ने रोते हुए कहते हैं कि मेरा बेटा कितना दुखी था, लेकिन हम समझ नहीं पाए। सोसाइड नोट पढ़कर दिल टूट गया. उसके बेटे अब अनाथ हो गए हैं। वहीं मृतक कमल के माता-पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि कोमल और अमर को पकड़कर बेटों की कस्टडी परिवार को सौंपी जाए।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More