जयपुर में जैसलमेर जैसा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, तीन मजदूरों की मौत, 10 घायल

Untitled 16 copy 15

राजस्थान। जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

जानकारी के अनुसार, यह बस उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से मजदूरों को लेकर मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। करंट फैलने के कारण बस में अचानक स्पार्किंग और आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में बदल गई और उसमें बैठे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

Spread the love

Jaipur
homeslider Politics Rajasthan

नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात

नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि देश सर्वोपरि की भावना से कार्य करें। सबसे पहले देश है, उसके बाद पार्टी है और अंत में हम सब हैं। इसी संकल्प के साथ हमें जनसेवा करनी चाहिए। नितिन नवील निकाय चुनाव […]

Spread the love
Read More
National Rajasthan

सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी

Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस […]

Spread the love
Read More