वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

  • घायल को न्याय मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने मारकर थाने से खदेड़ा
  • सोनभद्र पुलिस का आचरण देखकर आपको भी लगेगा भारी गुस्सा
  • वीडियो वायरल होने के बाद जनता में पसरा आक्रोश

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया है कि विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र जोरूखाड़ गांव का है। यहां जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। धीर-धीर विवाद इतना बढ़ गया कि बहस से शुरू हुआ मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक भाई ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद घायल रमेश यादव खून से लथपथ होकर जान बचाने की गुहार लगाते हुए पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन वहां जो हुआ उसने सभी को स्तब्ध कर दिया।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

इस घटना से जुडा एक वीडिओ भी सामने आया इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रमेश यादव घायल अवस्था में पुलिस की मदद मांग रहा है। वह कांस्टेबल के पैरों पर गिरकर कहता है ‘साहब मुझे बचा लो, मेरा भाई मुझे मार डालेगा। लेकिन इंसाफ की उम्मीद लिए खड़े रमेश को उस वक्त झटका लगा, जब वहां मौजूद सिपाही अभिषेक कुमार ने गाली देते हुए उसे जूते से मारने को दौड़ पड़ा। यह दृश्य किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश का माहौल है।

ये भी पढ़े

100 साल पुराने शिव मंदिर में तोड़फोड़ से भड़का गुस्सा

परिजन ने लगाया आरोप

मामले में पीड़ित रमेश यादव को सिर पर गहरी चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। रमेश के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनका पक्ष लिया और घायल को ही बेइज्जत किया।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

बताया गया है कि जब घायल व्यक्ति न्याय की उम्मीद में पुलिस की शरण में जाए और वहीं उसे अपमान झेलना पड़े, तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CO का बयान : पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र रणधीर मिश्र ने बताया कि इस कृत्य के लिए संबंधित को सस्पेंड किया जा चुका है। जनता के लिए पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए, ऐसे लोगों को कतई बख़्शा नहीं जायेगा।

homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More
homeslider International

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की दर्दनाक मौत

बाथरूम में गिरने से लगी थी सर में चोट नया लुक ब्यूरो पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने में अपने घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। यह हादसा अचानक […]

Read More