रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ में 28 अगस्त को आई आपदा के बाद लापता लोगों के शवों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो शव मिलने के बाद शनिवार को मलबे से पाँच और शव निकाले गए हैं, जिससे आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हालांकि, अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में बचाव दल पूरी मुस्तैदी से जुटा है। विगत माह रात्रि के समय आई इस भीषण आपदा ने छेनागाड़ कस्बे का लगभग सम्पूर्ण हिस्सा मलबे के ढेर में बदल दिया था। तब से ही लापता हुए नौ लोगों (पाँच स्थानीय और चार नेपाली मूल के) की खोजबीन जारी थी। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है।
ये भी पढ़े
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पिछले दो दिनों में सात शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा, “आपदा के बाद से ही लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। मौसम अनुकूल होते ही हमने बड़े बोल्डरों पर ब्लास्टिंग करके खोज कार्य को गति दी। शुक्रवार को दो और शनिवार को पाँच शव बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़े
दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम
बरामद किए गए शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। अब तक केवल एक शव की पहचान हो पाई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है ताकि उनकी शिनाख्त सुनिश्चित की जा सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया,कि नौ लापता व्यक्तियों में से सात के अवशेष मिल चुके हैं। शेष दो लापता व्यक्तियों की खोज के लिए प्रशासन, पुलिस, SDRF, DDRF और स्थानीय विभागों की टीमें लगातार डटी हुई हैं। भौगोलिक परिस्थितियाँ अत्यंत कठिन हैं, लेकिन हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
