मडगांव। ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकर जेमी मैकलारेन के दो गोलों की मदद से मोहन बागान ने शनिवार को यहां सुपर कप के अपने पहले मैच में चेन्नइयिन एफसी को 2-0 से हरा दिया। मैकलारेन के मैच के दोनों हाफ में एक-एक गोल दागे। उन्होंने 38वें मिनट में खाता खोलने के बाद 67वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।(भाषा)
