पत्नी बनी जल्लाद…पहले खौलता पानी फिर तेजाब से जलाया!

  • अस्पताल में जिन्दगी से जूझ रहा है अधजला पति

गुजरात। घरेलू हिंसा में महिलाओं के पताड़ित होने की खबरें तो सुनाई पड़ती हैं पर यहां मामला उलट है। अहमदाबाद में पत्नी जल्लाद बन गयी और पति के साथ ऐसी क्रूरता कर डाली कि आम आदमी की सोचकर ही रुह कांप जाए । पत्नी ने अपने पति पर पहले खौलता पानी उड़ेल दिया । पति छटपटाने लगा पर पत्नी इतने पर भी शांत नहीं हुयी वह तेजाब लायी और उससे अपने पति के ऊपर डाल दिया। झुलसता पति बचाओ-बचाओ कहता रहा पर पत्नी का राक्षसी रुप शांत नहीं हुआ। घटना से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है और डिलीवरी वर्कर के रूप में काम करने वाला शख्स अब अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

सैटेलाइट पुलिस स्टेशन के जांचकर्ताओं के मुताबिक, महिला अपने पति पर शक करती थी कि उसका दूसरी महिला से भी संबंध है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पीड़ित सोला सिविल अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती है। पेट, जांघ, पीठ, हाथ और प्राइवेट पार्ट पर जख्म हैं। हमला करके भागी पत्नी के खिलाफ पीड़ित ने अस्पताल के बिस्तर से ही शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 31 साल की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

FIR के मुताबिक, वह सो रहा था और पत्नी अचानक उसे गालियां देने लगी। पीड़ित ने कहा कि उसने अचानक मेरा कंबल खींच लिया। पहले मुझपर खौलता पानी डाल दिया। इससे पहले कि मैं कुछ कर पाता उसने तेजाब की बोतल उठाई और मुझ पर फेंका। प्राइवेट पार्ट्स पर भी तेजाब डाल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका छह साल का एक बेटा भी है। वहीं, पति ने इस महिला से शादी के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंध का शक पैदा हो गया था। इस वजह से उनमें अक्सर झगड़ा भी होता था। शिकायत थाने तक भी पहुंची थी।

Gujarat homeslider National

सोमनाथ में शौर्य, श्रद्धा और स्वाभिमान का संगम, डमरू बजाते पीएम मोदी बने आस्था का प्रतीक

सोमनाथ की धरती एक बार फिर इतिहास, श्रद्धा और राष्ट्रगौरव की साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित शौर्य यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा उस अमर आस्था का प्रतीक है, जिसने 1026 के आक्रमण के बाद भी सोमनाथ मंदिर को टूटने नहीं दिया, बल्कि हर बार पहले से […]

Read More
Crime News Gujarat homeslider

भतीजे से अफेयर के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

राजकोट। गुजरात के राजकोट में 20 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते ने खौफनाक अंत लिया। 45 वर्षीय लालजी भाई परमार ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी त्रिशा नामक परमार पर अवैध संबंधों के शक में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई और तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे […]

Read More
Gujarat

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में बुकफ़्लिक्स 2025 का शुभारंभ, सुधा मूर्ति रहीं मुख्य अतिथि

अहमदाबाद। अदाणी इंटरनेशनल स्कूल (ADIS) शांतिग्राम, अहमदाबाद में वार्षिक पढ़ाई और स्टोरी फेस्टिवल ‘बुकफ़्लिक्स’ के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस समारोह में देश की प्रतिष्ठित लेखिका, समाजसेवी और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सुधा मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में स्वागत करते हुए ADIS […]

Read More