सरयू राय ने किया घाटों का भ्रमण

Untitled 3 copy 40

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा एवं सोनारी के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। छठ घाटों का दौरा कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से प्रारंभ किया गया।  राय ने रामजनम नगर, सतीघाट होते हुए सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएण्डटी घाट सहित अन्य छठ घाटों का भ्रमण किया।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

भ्रमण के दौरान विधायक सरयू राय ने इन सभी घाटों पर महापर्व छठ के मद्देनजर की गयी तैयारियों का जायजा लिया और इसमें जो भी कमी नजर आयी उसमें सुधार करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया।

सरयू राय ने कहा कि महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को कोई भी कठिनाई और परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाय। भ्रमण के अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सरयू राय के सचिव मुन्ना सिंह, जदयू कदमा मंडल के अध्यक्ष तारक मुखर्जी, सोनारी के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि रवि ठाकुर, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, मनोज सिंह, सुरंजन राय, शेषनाथ पाठक, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, सुप्रियो घोष, संदीप पांडे, लक्ष्मीनारायण तिवारी, विश्वजीत सिंह राठौड़, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, काजल चौधरी, बिनोद सिंह नरेश बागती, सुप्रीयो घोष, अतुल सिंह, लालू रजक, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

Jharkhand National

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP तदाशा मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे के भीतर एक नया विवाद सामने आया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों के कल्याण और सेवा संबंधी मामलों में कथित उदासीनता को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर DGP को पद से हटाने की […]

Read More
Ranchi
Jharkhand

JSSC CGL पेपर लीक: रामकृष्ण और रितेश की जमानत खारिज, CID जांच जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में दो आरोपितों को अदालत से राहत नहीं मिली है। मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के बाद रामकृष्ण कुमार सिंह और रितेश कुमार सिंह की जमानत याचिकाएं […]

Read More
Education homeslider Jharkhand National

11 साल की आरोही ने लिखीं तीन किताबें, अब IAS बनने का सपना

Aarohi Khandelwal: आज के दौर में जहां ज्यादातर बच्चे मोबाइल और टीवी पर अपना समय बिताते हैं, वहीं झारखंड के गुमला की 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना रही हैं। महज 11 साल की उम्र में तीन किताबें लिखकर उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी रुचि का परिचय दिया है। कला […]

Read More