ठाकुरगंज: जमीन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर दी जान

gun
  • पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जमीन का धंधा करने के बाद भी कामयाबी न मिलने के दर्द ने 40 वर्षीय सैयद आबिद रजा नकवी को भीतर ही भीतर तोड़कर रख दिया। इसी अवसाद में सैयद आबिद रजा नकवी ने गुरुवार को ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित पंजतन हाइट के प्रथम तल पर कमरे के बाथरूम में अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पेट में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव मकान के बाथरूम में पड़ा मिलने से घरवालों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि कारोबार में घाटा होने पर आबिद रजा ने यह कदम उठाया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित पंजतन हाइट के पहली मंजिल पर मकान नंबर 106 में 40 वर्षीय सैयद आबिद रजा नकवी जमीन का कारोबार करते थे, जबकि उनकी पत्नी एरा मेडिकल कॉलेज में बतौर अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह सैयद आबिद रजा नकवी घर पर परिवार के साथ थे कि गुरुवार को अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग भाग कर मौके पर गए तो देखा कि आबिद खून से लथपथ होकर बाथरूम में तड़प रहे थे। यह माजरा देख घरवाले दंग रह गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आबिद रजा को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

गाय का कटा सिर मिला, देखते ही हिन्दुवादी संगठनों ने किया बड़ा बवाल

पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू की गई तो मौके से एक अवैध पिस्टल मिली। बताया जा रहा है आबिद रजा नकवी ने पेट में गोली मारकर जान दे दी है। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने बताया कि सैयद आबिद रजा नकवी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। इसी से कयास लगाया जा रहा है कि कारोबार में घाटा होने पर उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े

अब एक्ट्रेस के साथ अश्लील अंदाज में दिखे ये PM साहब! रंगरेलियाँ मनाती फ़ोटो हुई वायरल

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More