एडिलेड। भारत के खिलाफ पर्थ में अपने घरेलू मैदान पर पदार्पण मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी की वापसी के कारण गुरुवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है लेकिन वह अगले मौके के लिए इंतजार करने के लिए तैयार हैं।
जोश इंगलिस और कैरी दोनों श्रृंखला के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। फिलिप ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने दो शानदार कैच लिए और 29 गेंदों पर 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली तथा कप्तान मिशेल मार्श के साथ 55 रन की साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत मिली। (भाषा)
