आज मनाया जाएगा…गोवर्धन पूजा पर विशेष

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद  

इस बार अमावस्या तिथि दो दिन रहने से गोवर्धन पूजा कब होगी इसे लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। चूंकि अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी और कार्तिक प्रतिपदा का आरंभ 21 अक्टूबर, शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा इसलिए उदया तिथि पर ही पर्व मनाने की परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा।

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजन किया जाता है। इस दिन घर-घर गोबर से गोवर्धन महाराज का चित्र बनाया जाता है और पूजन किया जाता है। गोवर्धन पूजन दिवाली उत्सव का चौथा सबसे बड़ा उत्सव है। यह पर्व श्रीकृष्ण द्वारा अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा हमेशा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। इस बार प्रतिपदा तिथि का आरंभ 21 अक्टूबर की शाम से हो रही है। हिंदू धर्म में कुछ पर्व और व्रत ऐसे हैं, जो उदया तिथि में ही मनाए जाते हैं। उदया प्रतिपदा तिथि 22 अक्टूबर को मान्य रहेगी। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

कार्तिक प्रतिपदा का आरंभ :  21 अक्टूबर, शाम 5 बजकर 54 मिनट से।

कार्तिक प्रतिपदा का समापन  :  22 अक्टूबर, रात 8 बजकर 16 मिनट तक।

गोवर्धन पूजा का मुहूर्त

गोवर्धन पूजा पर अपराह्न 3 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का शुभ संयोग रहेगा। सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां चंद्रमा का भी संचार होने वाला है। ऐसे में यह पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त है।

गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व

गोवर्धन पूजा का संबंध भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से है। उस दिन इंद्रदेव के अहंकार को तोड़ने के लिए कृष्ण ने अपने छोटे से अंगूठे पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था और पूरे गांव की रक्षा की थी। तब से इस पर्व पर लोग गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करते हैं ताकि जीवन में संकट ना आए और सुख-समृद्धि बनी रहे। गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाता हैं। मंदिरों में सैकड़ों प्रकार के व्यंजन बनाकर श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान को अन्न का भोग लगाता है, उसके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

homeslider Religion

मासिक शिवरात्रि आज: जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और इस व्रत का महत्व

राजेन्द्र गुप्ता शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है। वहीं हर महीने वाली पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की पूजा भी काफी अहम होती है। बता दें कि साल में 12 मासिक शिवरात्रि पड़ती है। मान्यता है कि इस दौरान जो कोई भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करता है […]

Read More
homeslider Religion

सोम प्रदोष व्रत आज: भगवान शिव की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और लंबी आयु का आशीर्वाद

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू पंचांग के अनुसार लगभग हर महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं। कुछ व्रत शांत तरीके से निकल जाते हैं, जबकि कुछ का धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है। प्रदोष व्रत भी ऐसा ही एक व्रत है, जो भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता […]

Read More
homeslider Religion

आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की पूजा से मिलती है पापों से मुक्ति

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में 2 एकादशी पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी को। हर एक एकादशी का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं में से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान […]

Read More