दबंगों की दबंगई: ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की जान लेने का प्रयास, हालत गंभीर

Untitled 9 copy 21
  • बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के नूरपुर के पास रविदास धर्मशाला में दीपावली का पर्व मना रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि विरोधी पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के एक युवक के ऊपर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर से कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घरवालों की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित नूरपुर में भीष्म कुमार पुत्र राजपाल निवासी नूरपुर द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह भाई देवेंद्र कुमार निवासी अलीनगर नूरपुर रविदास धर्मशाला में त्यौहार मना रहे थे, तभी सुनील पुत्र जिराज सिंह, प्रीत पुत्र पवन सिंह , दीपक पुत्र ज्ञानचंद, प्रशांत पुत्र ईश्वर चंद्र आदि ट्रैक्टर लेकर तमंचा दिखाते हुए जाति सूचक गाली देते हुए आये तथा मेरे बड़े भाई देवेंद्र के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे देवेंद्र के मुंह, सिर तथा अन्य शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटे आई हैं।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

हमलावर मेरे भाई देवेंद्र को जान से मारना चाहते थे। भाई की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है , जहां देवेन्द्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Crime News

तालकटोरा के बाद अब अलीगंज में नाबालिग लड़की से चलती कार में गैंगरेप

16 वर्षीय लड़की का मेडिकल परीक्षण के दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने दोनों दरिंदगी करने वाले दिनों नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल मारूति बलेनो कार बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : राजधानी में मासूम बच्चियों से लेकर लड़कियों व […]

Spread the love
Read More
Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
woman climbed the tower
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में पारिवारिक विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

woman climbed the tower :  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके […]

Spread the love
Read More