इस बार जागी खाकी की उम्मीदें

UP Police NayaLook
  • पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री से आस
  • मंगलवार को पुलिस लाइन में होने वाले स्मृति समारोह की तैयारियां लगभग पूरी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस परेड की तैयारियां करीब पूरी हो चुकी है। पुलिसकर्मियों के लिए यह मौका खास है। वह इसलिए भी कि स्मृति दिवस से पहले इस दिन CM योगी आदित्यनाथ से कई उम्मीदें भी हैं। यह वह दिन होता है, जब मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति परेड की सलामी लेते हैं। इस दिन अवसर मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कोई न कोई घोषणा भी करते हैं। 21 अक्टूबर को वह मौका होगा, जब पुलिसकर्मियों की निगाहें मुख्यमंत्री की ओर से आस से देख रहीं होंगी।

ये भी पढ़े

यूपी में बड़ा हादसा छह बच्चियां गंगा में डूबी

दरअसल पुलिसकर्मियों को मिलने वाले कई भत्ते बेहद कम हैं। बढ़ती मंहगाई के हिसाब से इनका आंकलन किया जाए तो यह और कम नजर आते हैं। पौष्टिक आहार भत्ते के नाम पर सिपाही व हेड कांस्टेबल को महंगाई के हिसाब से शायद कम मिलते हैं। लिसकर्मी कहते हैं कि मंहगाई के इस दौर में भत्ते की इस रकम से पूरा महीना चलाना संभव नहीं।

शहीदों की याद में मनाया जाता है स्मृति दिवस

21 अक्टूबर 1959 में देश की उत्तरी सीमा पर शत्रु सेना से लड़ते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। देश के लिए अपनों प्राण न्यौछावर करने वाले ईमान सिंह, पूरन सिंह, नुरबू लामा, बेगराज, माखनलाल, शिवनाथ, मनजीत सुबा, धरम सिंह, श्रवण दास व शेरिग नुरबू की याद में हर साल इस दिन पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

ये भी पढ़े

बाल-बाल बचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Spread the love

University of Delhi
Central UP

सनातन मूल्यों और राष्ट्र चेतना का संदेश, राष्ट्रवाक्-2026 में जुटे प्रबुद्धजन

University of Delhi ‘राष्ट्र जागरण का सनातनी उद्घोष’ ध्येय के साथ सनातन लाइफ स्टाइल फाउंडेशन एवं प्रज्ञा प्रवाह, दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज में ‘राष्ट्रवाक्-2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र के […]

Spread the love
Read More
High Court
Central UP

आज लखनऊ हाईकोर्ट से विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका

सौरभ सोमवंशी High Court आज लखनऊ हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश सिंह चौहान एवं देवेश चंद्र सावंत की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता कर्मेश प्रताप सिंह की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह व प्रदीप कुमार दुबे के अधिवक्ता को सुनने के बाद प्रमुख सचिव के पद […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता […]

Spread the love
Read More