भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त अभियान सोनौली बॉर्डर पर तार-तार

  • महराजगंज जनपद के सीमावर्ती थानों और चौकियों पर वर्षों से कुंडली मारकर बैठे हैं लगभग आधा दर्जन सिपाही
  • जिले में चरस के साथ पहले भी पकड़ा जा चुका है एक दरोगा
  • सीमा पर लंबे जाम का मुख्य कारण मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के सीमावर्ती थानों और चौकियों पर वर्षों से कुंडली मारकर बैठे आधा दर्जन सिपाहियों के अवैध वसूली में पूरी तरह से लिप्त के समाचार मिल रहे हैं। आखिर जो भी पुलिसकर्मी यहां कुंडली मारकर बैठे हैं उन पर कौन मेहरबान है यह एक बड़ा और गंभीर सवाल है? पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनपद मुख्यालय पर तैनात कुछ ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनका एक संगठन है जो केवल धनादोहन कर भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग कराने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

इतना ही नहीं अगर किसी का ट्रांसफर होता भी है तो वे थोड़े दिनों के लिए हटा दिए जाते हैं और पुनः सीमावर्ती थाने और चौकियों पर पोस्ट कर दिए जाते हैं। इस तरह घूम फिर कर वह सीमावर्ती इलाकों में में हीं तीन से चार साल का समय व्यतीत कर तस्करों से धन उगाही कर करोड़पति बन जाते हैं। कुछ लोग तो अपनी निजी गाड़ियों में पुलिस का स्टीकर लगाकर टैक्सी में चलवाने भी काम करते हैं। मालवाहक वाहनों,विना परमिट की चलने वाली बसों,निजी टैक्सियों से अवैध वसूली इनकी दिनचर्या बन गई है। बता दें कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के कार्यकाल की बात करें तो जिले के सीमावर्ती थानों और पुलिस चौकियों पर आज भी ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनकी पोस्टिंग उन्होंने की थी, उसके बाद आज तक कई वर्षों से कुंडली मारकर बैठे पुलिसकर्मियों को नहीं हटाया जा सका। आखिर इन पुलिसकर्मियों को कौन हटाएगा जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के तमाम आरोप पहले भी लग चुकें हैं। बीते दिनों एक उपनिरीक्षक को चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जो मादक पदार्थों की तस्करी में पूरी तरह से लिप्त पाया गया था।

ये भी पढ़े

दीपावली खुशियों का पर्व,स्थिर लग्न मे होती है लक्ष्मी गणेश कुबेर की पूजा

सोनौली एक अंतर्राष्ट्रीय महत्व की नागरिक पुलिस चौकी है। जहां चौकी से आधा दर्जन चौकी प्रभारी,कोतवाली के चार थानेदार और नौतनवां सर्किल से चार पुलिस क्षेत्राधिकारी बदल दिए गए हैं। लेकिन इन बदलावों के बाद भी कुछ दरोगा,सिपाही और दीवान झुलनीपुर से कोल्हुई तक विगत चार वर्षों से गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इन्हीं पुलिसकर्मियों की हरकतों की वजह से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बदनाम हो रही है। जिसका असर बीते लोकसभा चुनाव के परिणाम में भी देखने को मिला। बीते सालों में एसएसबी जवानों पर हमला होना भी पुलिस के लिए एक चुनौती बना था। ऐसे तस्करों और अराजक तत्वों को आखिर किसका आशिर्वाद है जिन्होंने अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और जवानों पर जान लेवा हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। बेशक पुलिस ने कुछ तस्करों को समय-समय पर गिरफ्तार भी किया है पर इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की गई,इनके घरों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलवाया जाता यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है?

ये भी पढ़े

अटेंडेंट ने की नर्स से छेड़खानी फिर क्या हुआ….

पुलिस अधिकारियों को सरहद पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों के नेपाली और भारतीय सिम के काल डीटेल की जांच करने की जरूरत है। इस जांच से साफ तौर पर स्पष्ट हो जाएगा कि किस पुलिसकर्मी के सिम में कितने तस्करों नंबर फीड हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनौली चौकी, नौतनवां थाने पर तैनात आधा दर्जन सिपाही पिछले तीन वर्षों से आधा दर्जन चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद भी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। इसका असर यह हुआ है कि जो भी चौकी प्रभारी आता है, वह इन सिपाहियों का चहेता बन जाता है, जिसके कारण अन्य सिपाही अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसमें से कुछ सिपाही अपने आप को चौकी प्रभारी से कम नहीं समझते और कभी-कभी स्थानीय स्तर पर सिपाहियों की ड्यूटी से लेकर शिकायतों तक की देखरेख करते है। सीमा पर विभिन्न प्रकार के वैध और अवैध कार्यों का पूरा हिसाब-किताब रखने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहता है।

ये भी पढ़े

काली चौदस को वीर वेताल की करें पूजा, होगी धन की बरसात..

सोनौली में टैक्सी स्टैंड के पास पुलिस ने एक गुप्त स्थान बनाया है जहां भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली की बात सामने आ रही है। इन्हीं कारणों से सोनौली बार्डर पर हमेशा लंबा जाम लगा रहता है जिसके कारण आम आदमी का रास्ता चलना दूभर हो गया है। सड़क पर बेतरतीब खड़े मालवाहक ट्रकों से आम आदमी की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। राजस्थान के एक चालक ने अपना नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि यहां कस्टम से आवश्यक प्रपत्र पास कराने के बाद भी सिपाहियों द्वारा ट्रकों को घंटों-घंटों रोककर पैसे के लिए परेशान किया जाता है और पैसा लेने के बाद ही ट्रकों को आगे जाने की इजाजत दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस समय दो से पांच हजार रुपए लेकर लंबी दूरी की गाड़ियों की कटिंग भी कराई जा रही है।‌ यही वजह है की सरहद पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस के उच्चाधिकारी इन पुलिसकर्मियों पर कब और कितने दिनों में एक्सन लेंगे।

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More