सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी बाजार से तीन बोरी पटाखे जब्त, पुलिस को सौंपे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फरेंदी बाजार में आज पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एक संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन बोरी अवैध पटाखे जब्त किए। इन पटाखों को सुरक्षा कारणों से सोनौली कोतवाली को सौंप दिया गया है।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और तहसीलदार कर्ण सिंह की संयुक्त टीम ने की। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात था। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई दीपावली से पहले अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री की रोकथाम के मद्देनजर की गई है। अधिकारियों ने बाजार के व्यापारियों को पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के लिए वैध लाइसेंस रखने की सख्त हिदायत भी दी।

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More