लूट सके तो लूटः मुंबई-लखनऊ फ्लाइट का टिकट 20 हजार!

  • मुंबई-वाराणसी तक का किराया 20 हजार पार पहुंचा
  • विमान कंपनियों ने दोगुने से ज्यादा किराया बढ़ाया
  • ट्रेनों में जगह नहीं और कई स्पेशल ट्रेनें रिग्रेट हुईं

नयी दिल्ली/ लखनऊ। रेलवे के तमाम दावों के बाद दीवाली पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें रिग्रेट हो गयी हैं। ऐसे में विमानन कंपनियों ने मनमाना किराया बढ़ाकर यात्रियों को लूट सके तो लूट की तर्ज पर झटका देना शुरु कर दिया है। स्थिति ये है कि 18 अक्टूबर को जहाज से मुंबई से वाराणसी जाने का किराया भी 20 हजार के पार हो गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से लखनऊ आने के लिए 17 व 18 अक्टूबर की ट्रेनों जगह नहीं है और जहाज का किराया मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर है।

दरअसल लोग 17 को अपने-अपने घरों के लिए निकलना चाह रहे हैं क्योंकि 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन शनिवार की छुट्टी है। इसके बाद 19 को छोटी दीवपावली और रविवार की छुट्टी पड़ रही है । ऐसे में बाहर पढ़ाई करने वाले छात्र और कामकाजी लोगों की बड़ी संख्या अपने घरों को आने के लिए परेशान है। ट्रेनों रिग्रेट होने और चल रही ट्रेनें में सीट न मिलने के वे विमान और बसों में भी यह यात्री सीटों का विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में विमानन कंपनियों ने मनमाना किराया वसूलना शुरु कर दिया है।

ये भी पढ़े

धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप ठप

ट्रेनों में अधिकतम वेटिंग टिकट की सीमा तय होने के बाद से दिल्ली और मुंबई के लगभग 18 हजार यात्रियों को टिकट तक नहीं मिल पा रहे हैं। दीपावली के मौके पर घर पर त्योहार मनाने की भीड़ को देखते हुए विमान कंपनियों ने किरायों में भारी बदलाव किया है। दिलचस्प बात तो यह है कि महानगर से अपने घर लौटने का किराया तो बेतहाशा बढ़ा दिया गया पर लौटने का किराया सस्ता है।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

मसलन मुंबई से वाराणसी का किराया 20,000 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि यहां से जाने का किराया काफी कम है। वेटिंग के टिकट न मिलने के कारण दिल्ली से लखनऊ के विमानों की सीटों की बुकिंग का असर भी ये है कि यहां का किराया दोगुने से भी दोगुना कर दिया गया है। आमतौर पर दिल्ली से लखनऊ का विमान का किराया जहां तीन हजार रुपये के आसपास रहता था, वह 18 अक्टूबर को बढ़कर 18 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई से लखनऊ का किराया भी 30 हजार रुपये के करीब हो गया है। जानकार बताते हैं कि अगले एक सप्ताह में इस किराए में 15 से 20 प्रतिशत तक और वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

homeslider Religion

होलिका दहन कब है दो या तीन मार्च को ये होगी चंद्र ग्रहण और भद्रा से मुक्त तारीख

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होली की तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज हैं। कोई 2 मार्च तो कोई 3 मार्च को होलिका दहन बता रहा है। दरअसल, यह सारी कनफ्यूजन भद्रा काल और […]

Read More
Hariyana homeslider

OYO होटल में महिला मित्र संग ठहरे शख्स की मौत, सेक्स पावर दवाइयों के ओवरडोज की आशंका

12 मार्च को थी बेटे की शादी लखनऊ। हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां OYO होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेलियर की बात सामने आई है, जबकि कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली […]

Read More
Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More