मानों त्रेता युग लौट आया हो…

  • अयोध्या में रामायण काल को जीवंत करता वैक्स म्यूजियम तैयार
  • मुख्यमंत्री योगी दीपोत्सव के पर्व पर कर सकते हैं इसका लोकापर्ण
  • वैश्विक आकर्षण होगा दक्षिण भारतीय वास्तु शैली पर बना ये म्यूजियम

आशीष द्विवेदी 

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि की एक और इबारत लिखी जा रही है। यहां चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर त्रेता युग की पुनर्रचना करते हुए दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम बनकर तैयार है। यह म्यूजियम न केवल भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का नया केंद्र होगा और देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी वैश्विक स्तर का आकर्षण बनेगा। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौवें दीपोत्सव समारोह में इसका लोकार्पण कर सकते हैं। यहां प्रवेश का टिकट 100 रुपए रखा गया है।

लगभग 9 हजार 850 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस पूर्णतः एयर कंडीशंड म्यूजियम को बनाने में 6 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हुए हैं। इस म्यूजियम में भगवान राम समेत रामायण काल के पचास प्रमुख पात्रों की जीवंत वैक्स मूर्तियां प्रदर्शित होंगी । म्यूजियम में एक साथ 100 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। यहां आने वाला दर्शक के पैर जैसे ही परिसर के अंदर पड़ेंगे वैसे ही त्रेता युग की महक और राम धुन की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण गूंजने लगेगा। हर कोने में लगे स्पीकर से ‘राम तारक मंत्र’ और भक्ति भजनों की ऐसी धुन बजेगी, जो मन को आध्यात्मिक शांति महसूस करने लगेगा।

दक्षिण भारतीय वास्तु शैली पर बने इस म्यूजियम का दक्षिण भारत की पारंपरिक स्थापत्य कला को दर्शाता है। इस दो मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर रामलला के बाल रूप से लेकर सीता स्वयंवर तक की घटनाएं चित्रित हैं, जबकि पहली मंजिल पर वनवास, लंका दहन और राम-रावण युद्ध का दृश्य देखने को मिलेगा। हर वैक्स मूर्ति में आकर्षक लाइटिंग की गई है, जो पात्रों को और भी जीवंत बना देती है। श्रद्धालु और दर्शक भगवान राम की मूर्ति के कपड़े, बाल और मुस्कान को छूकर वास्तविक अहसास जैसा महसूस करेंगे। यहां प्रवेश करते ही सबसे पहले भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के दर्शन होंगे, जो विघ्नहर्ता के रूप में यात्रा की शुरुआत का संकेत देती है। इतना ही नहीं यहां रामलला के बाल रूप की वैक्स मूर्ति के साथ सेल्फी लेने की विशेष व्यवस्था है.
इस वैक्स म्यूजियम में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े

दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा के साथ गैंगरेप…छात्रों का हंगामा

किसी भी आपाक स्थिति के लिए चार इमरजेंसी फायर सिस्टम लगाए गए हैं। इस म्यूजियम की आय का 12 प्रतिशत सीधे नगर निगम को जाएगा, जो अयोध्या के विकास में खर्च किया जाएगा। इस म्यूजियम का निर्माण केरल की प्रसिद्ध सुनील वैक्स म्यूजियम कंपनी ने किया है। कंपनी के प्रमुख सुनील के मुताबिक कंपनी इससे पहले महाराष्ट्र के लोनावाला में और केरल के तिरुवनंतपुरम में सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम बना चुकी हैं। वे कहते हैं कि अयोध्या का यह रामायण म्यूजियम इन सबसे अनोखा है। म्यूजियम के बाहर पार्किंग की व्यवस्था के अलावा फूड जोन और इंटरटेनमेंट एरिया भी तैयार हो रहा है।

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Delhi homeslider National

UIDAI : अब ऐसे आसानी से खोजें नजदीकी आधार केंद्र

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आधार सेवाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने स्वदेशी डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia के साथ रणनीतिक समझौता किया है, जिसके तहत अब नागरिक Mappls App के जरिये अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र आसानी से […]

Read More
homeslider Jharkhand

अनुपयोगी होने के बाद भी रैयतों को ज़मीन नहीं लौटा रहा बोकारो स्टील प्लांट

सैंकड़ों गांवों के ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित सरकारी रिकॉर्ड्स से गायब हैं सैकड़ों गांव ग्रामीणों का कब्जा नहीं और उनकी जमीन पर मॉल बना रहा BSP रंजन कुमार सिंह बोकारो स्टील प्लांट के लिए करीब 34,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 1960 के दशक में हुआ था, जिसमें मात्र आधी जमीन पर प्लांट बना, अन्य […]

Read More