मुजफ्फरनगर के बाद कांसगंज जेल में अधीक्षक का आतंक!

  • सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं का संरक्षण होने से नहीं होती कोई कार्रवाई
  • अवैध वसूली में सहयोग नहीं करने वाले सुरक्षाकर्मी हो रहे दंडित
  • राशन में अनाप शनाप कटौती कर बंदियों को परोसा जा रहा घटिया भोजन

लखनऊ। मुजफ्फरनगर के बाद कासगंज जेल में भी प्रोन्नति अधीक्षक ने आतंक मचा रखा है। अधीक्षक की कार्यप्रणाली से बंदियों के साथ जेल के सुरक्षाकर्मी भी दहशत में है। अधीक्षक की बेतहाशा वसूली से बंदियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मजे की बात यह है कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से शासन भी अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने से बचता नजर आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर में जेलर और प्रोन्नत के बाद कासगंज जेल के अधीक्षक बने राजेश कुमार सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। मुजफ्फरनगर जेल में बतौर जेलर रहने के दौरान मशक्कत, बैठकी की अवैध वसूली को लेकर लंबे समय तक वह सुर्खियों में रहे। यह वसूली प्रिटिशन रायटर के माध्यम से कराई जाती थी। सूत्र बताते है कि बीती 12 अप्रैल 2025 को तत्कालीन डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री मुजफ्फरनगर जेल का निरीक्षण करने गए थे। मुलाकातघर के निरीक्षण के दौरान शामली जिले के जिजौला गांव निवासी अनीसा नाम की महिला मुलाकाती ने डीजी जेल से शिकायत की कि उनका देवर मादक द्रव्यों की आपूर्ति के मामले में जेल में बंद है। उससे गिनती कटवाने के नाम पर 21 हजार रुपए की मांग की जा रही है। डीजी ने महिला से शिकायती पत्र लेकर जांच का आदेश दिया। सेटिंग गेटिंग के चलते इस मामले में आज तक इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके साथ ही सपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को जेल के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। इस मामले में भी जेलर की भूमिका संदिग्ध थी। पूर्व विधायक की जेल बदल दी गई किंतु शासन, मुख्यालय और राजनैतिक संरक्षण की वजह से इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के बाद कासगंज जेल में भी अधीक्षक राजेश कुमार सिंह आतंक मचा रखा है। बंदियों के राशन में बेतहाशा कटौती कर बंदियों को घटिया भोजन परोसा जाने लगा। इससे नाराज होकर बंदी भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। इसके साथ ही अधीक्षक ने बंदियों को ड्यूटी डंडा घड़ी पर लगाकर सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। बैरियर गेट पर ड्यूटी करने वाले वार्डर को निर्देश दिया कि मोबाइल जमा करने वाले आगंतुकों से प्रति मोबाइल 50 रुपए वसूल किए जाए। इसके साथ ही मनमाने दामों पर गिनती कटवाने के साथ अन्य मदो से मोटी रकम वसूल की जा रही है। सूत्रों की माने तो वसूली में सहयोग नहीं करने वाले हेड वार्डर और वार्डर को दंडित भी किया जा रहा है। अधीक्षक की इस तानाशाही से बंदियों के साथ जेलकर्मियों में भी खासा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग और महानिदेशक कारागार पीसी मीणा से काफी प्रयासों के बाद भी बात नहीं हो पाई।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More