गाजियाबाद : बेटी के सामने पत्नी को गोली से उड़ाया, मौत

Untitled 3 copy 28
  • हत्या को अंजाम देने के बाद कातिल पति फरार
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
  • राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पेशेवर अपराधी नहीं अपने भी खूनी बनते जा रहे हैं। कोई मामूली कहासुनी के बाद तो कोई धन की लालच में आकर अपनों का खून बहाने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं। गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में घरेलू कलह के चलते विकास नाम के शख्स ने मंगलवार बेटी के सामने अपनी पत्नी रूबी के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

ये भी पढ़े

IPS पूरन कुमार की आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रहे एक पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या!

बताया जा रहा है कि रूबी की मौत होते ही मासूम बेटी भागकर कमरे से बाहर निकली और आसपास में रहने वाले लोगों से कहा पापा ने मम्मी को गोली मार दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर घायल रूबी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में विकास अपनी पत्नी रूबी और 11 वर्षीय बेटी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई है विकास ने रूबी के सीने में गोलियों की बौछार कर दी। यह वाक्या 11 वर्षीय बेटी के सामने हुआ, जिसे देख वह सहम गई। बताया जा रहा है विकास और उसकी पत्नी रूबी ने मिलकर वर्ष 2018 भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

Spread the love

Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More