स्वीडन के नोबेल सेमिनार हॉल में गूंजेगी काशी के डॉ.मनोज की आवाज

वाराणसी । काशी के चिकित्सक डॉ.मनोज अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की चिकित्सा प्रतिभा का परचम लहराने जा रहे हैं। आगामी तीन से चार नवंबर तक स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित नोबेल प्राइज सेमिनार हॉल में आयोजित होने वाली ग्लोबल न्यू वॉर्न सोसाइटी की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस और कार्यशाला में डॉ.मनोज न्यूनेटोलॉजी विषय पर अपना शोध और विचार प्रस्तुत करेंगे। चिकित्सा जगत में अपने शोध और पुस्तकों के लिए विख्यात डॉ.मनोज इस समय गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें कल्पनाथ राय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े

IPS पूरन कुमार की आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रहे एक पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या!

चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. मनोज का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी अब तक 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से पाँच पुस्तकें हिमेटोलॉजी एवं हीमोफीलिया पर आधारित हैं। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बनारस शाखा के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रो. एल.पी. मीना, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. शिप्रा धर, डॉ. पंकज कुमार सिंह, विवेक सूद, अमर बहादुर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों व शिक्षाविदों ने डॉ. मनोज को हार्दिक बधाई दी है। डॉ. मनोज की यह उपलब्धि न केवल काशी ही नहीं पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय बन गई है।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More