फर्जी फौजी गिरफ्तार, 18 डेबिट कार्ड बरामद

Untitled 8 copy 11

नया लुक ब्यूरो

रूड़की। सेना की वर्दी पहनकर आर्मी एरिया में घूम रहे एक संदिग्ध को आर्मी इंटेलिजेंस और रूड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। आरोपी के पास से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, फर्जी आर्मी कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर और 18 डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि वह कितने समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था और उसके संपर्क कहां-कहां तक हैं। सीओ रूड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में रूड़की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान आर्मी इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सेना की वर्दी पहनकर कैंट एरिया में घूम रहा है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

सूचना पर आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रूड़की पुलिस, CIU और LIU की संयुक्त टीम ने MES गेट के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार पुत्र शिशराम, निवासी ग्राम कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू (राजस्थान) बताया।

ये भी पढ़े

करवा चौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

तलाशी में उसके पास से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, फर्जी आर्मी कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और 18 डेबिट कार्ड बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सेना की वर्दी पहनकर कैंट एरिया में प्रवेश कर जानकारी जुटाने का काम करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 364 व 25 दर्ज कर लिया है। फिलहाल टीम उसके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित साजिश की दिशा में जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

Spread the love

Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

संन्यासियों का श्राद्ध कल

Lucknow: संन्यासियों का श्राद्ध वर्ष 2026 में सात अक्टूबर (बुधवार) को द्वादशी तिथि के दिन है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संन्यासियों का श्राद्ध आम दिनों की तरह नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि (12वें दिन) को किया जाता है। इसे ‘द्वादशी श्राद्ध’ भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

मोदी शासन की सिल्वर जुबली, कैबिनेट ने दी बधाई

New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की सोच से […]

Spread the love
Read More