जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न घाटों का किया दौरा

Untitled 4 copy 22
  • घाटों की साफ-सफाई और चेंजिंग रुम की जरूरत महसूस की गई
  • महापर्व छठ की तैयारियां
  • दोनों पार्टियों के लोग शीघ्र ही उप नगर आयुक्त से मिलेंगे
  • लाइट लगाने और अन्य कार्यों के लिए जेएनएसी और जुस्को से कहेंगे

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी और साकची के छठ घाटों की वस्तुस्थिति का मुआयना किया। प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर में बेली बोधनवाला घाट, शास्त्री नगर का तीन नंबर ब्लॉक घाट, शास्त्री नगर निर्मल कालोनी घाट, शास्त्री नगर चार और पांच नंबर घाट, रामजनम नगर का सती घाट, ग्रीन पार्क घाट, रामनगर, मानगो का गांधी घाट एवं दोमुहानी घाट का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े

बेशर्मी की हद पार : सड़क, गाड़ी और हाईवे के बाद स्कूटी पर खुलेआम प्रेमी युगल ने उड़ाए गुलछर्रे…

यह तय किया गया कि घाटों की साफ-सफाई की जाएगी, जंगल-झाड़ की कटाई भी होगी। जरूरत के अनुसार टेम्परोरी मरम्मत के कार्य भी किये जाएंगे और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। यह भी तय हुआ कि खतरे के निशान को दर्शाने के लिए बांस लगाया जाएगा और घाटों पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। फिसलन वाली जगह को सुलभ बनाने और पूजा के दरमियान छठव्रतियों के लिए चेंजिंग रुम बनाना भी तय किया गया। इस संबंध में जदयू-भाजपा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जेएनएसी के उप नगर आयुक्त और जुस्को के वरीय पदाधिकारी से मिलेंगे और ज्ञापन देंगे।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

घाट निरीक्षण में सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, भीम सिंह, संजय सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, प्रशांत पोद्दार, चुन्नू भूमिज, विकास साहनी, शेषनाथ पाठक, डिपल विश्वास, दिनेश सिंह, माधव सिंह, मुकेश ठाकुर, त्रिलोचन, रवि सिंह, राकेश कुमार, सुनील सिंह, रमेश राय, आनंद राव, रंजीत आइच आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More