भारत व नेपाल सीमा पर 120 सीसी नेपाली शराब बरामद

Untitled 15 copy 5
  • SSB और आबकारी विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से भारत तस्करी कर लाये गये 120 सीसी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बीती रात आबकारी विभाग व 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की समवाय झुलनीपुर की संयुक्त नाका दल द्वारा सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा पार से बोरी लेकर आते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आशीष यादव, पुत्र मुन्नी लाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लाइन टोला बहुआर, थाना निचलौल, के रूप में हुई।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 500 से लगभग 400 मीटर की दूरी पर की गई, जहां तलाशी के दौरान 120 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति को बरामद शराब सहित थाना निचलौल को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। यह सफलता सीमा पर तैनात बलों की सतर्कता, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। सशस्त्र सीमा बल एवं आबकारी विभाग द्वारा सीमा पार अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार गश्त और अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि बरामद की गई शराब नेपाल से अवैध रूप से भारत लाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है और सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More