ACS के करीबी होने के कारण संघ अधिकारियों ने मामले पर साधी चुप्पी

  • चीनी मिल संघ के बजाए आबकारी में बैठ रहे ज्वाइंट एमडी!
  • सप्ताह में सिर्फ एक दिन आते चीनी मिल संघ कार्यालय
  • दफ्तर नहीं आने से प्रभावित हो रहे चीनी मिलों के कार्य
  • चीनी मिल संघ के साथ आबकारी और चीनी निगम का अतिरिक्त प्रभार

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सैंया भय कोतवाल तो अब काहे का डर… यह कहावत उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक पर एक दम फिट बैठती है। चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक चीनी मिलों का काम आबकारी विभाग में बैठकर निपटा रहे है। संयुक्त प्रबंध निदेशक के पास आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार होने की वजह से वह सहकारी चीनी मिल संघ के दफ्तर में आते ही नहीं है। मामला उच्चाधिकारी से जुड़ा होने की वजह से संघ के अधिकारियों ने इस गंभीर मामले पर चुप्पी साध रखी है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व संयुक्त प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार का बहराइच तबादला होने के बाद बहराइच के मुख्य विका अधिकारी (CDO) रहे नवनीत सेहरा को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर तैनाती की गई। बताया गया है तैनाती के कुछ दिनों बाद ही चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े

…अब पति भी प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते हुए धराया, पत्नी ने उठाया यह कदम

सूत्रों का कहना है कि सहकारी चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक ने आबकारी विभाग का प्रभार मिलने के बाद से संघ कार्यालय आना कम कर दिया। संघ की जरूरी फाइलों को आबकारी कार्यालय में मंगाकर निपटाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक नवनीत सेहरा के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव से करीबी रिश्ते होने की वजह से संघ के अधिकारियों और कर्मियों ने चुप्पी साध रखी है। संयुक्त प्रबंध निदेशक की मनमानी का यह आलम है कि वह सप्ताह के पांच दिन आबकारी कार्यालय में बैठते है और सिर्फ एक दिन शनिवार को चीनी मिल संघ कार्यालय आते हैं। ज्वाइंट एमडी की इस तानाशाही से चीनी मिल संघ का कार्य बाधित हो रहा है। इस संबंध मे जब चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव वीणा कुमारी मीणा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके निजी सचिव ने बताया कि मैडम अभी व्यस्त हैं अभी बात नहीं हो सकती है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

बंदी के कगार पर पहुंच रहा सहकारी चीनी मिल संघ!

अधिकारियों और कर्मियों की कमी के चलते उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहाल होता जा रहा है। संघ में अधिकारियों की संख्या कम होने की वजह से एक एक अधिकारी के पास कई कई अनुभागों की जिम्मेदारियां सौंप रखी गई है। यही नहीं संघ में कुछ अधिकारियों से रिटायरमेंट के बाद भी महत्वपूर्ण अनुभागों का काम लिया जा रहा है। संघ में अकाउंटेंट का महत्वपूर्ण काम भी सेवानिवृत लेखाधिकारी से लिया जा रहा है। यह तो बानगी है इस प्रकार कई सेवानिवृत अधिकारियों को अस्थाई नियुक्ति देकर काम कराया जा है। हकीकत यह है कि संघ में दिनोदिन अधिकारियों की संख्या कम होतिबजा रही है। यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सहकारी चीनी मिल संघ बंदी के कगार पर पहुंच जाएगा।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More