पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत 10,907 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर : मंत्रालय

Untitled 2 copy 17

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के तहत 10,907 करोड़ रुपये के पांच लाख से अधिक ऋण स्वीकृत किए हैं। इस योजना का मकसद रूफटॉप यानी छतों पर सौर प्रणाली स्थापित कर घरों को अपनी बिजली खुद उत्पादित करने में सक्षम बनाना है। वित्‍त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) को ऋण वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करके और कम ब्याज दर पर गिरवी मुक्त किफायती ऋण की सुविधा देकर लागू किया जा रहा है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के जरिए आसान वित्तपोषण से समर्थित है।

मंत्रालय ने आधिकारिक में कहा कि  सितंबर 2025 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 10,907 करोड़ रुपये की राशि के 5.79 लाख से अधिक ऋण आवेदनों को मंजूरी दी है, जिससे रूफटॉप सौर प्रणाली स्थापित करने वाले लाभार्थियों को वित्तीय सहायता बढ़ी है।  इसके लिए ऋण देने की प्रक्रिया आसान पोर्टल के जरिए पूरी की जाती है।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक पीएमएसजीएमबीवाई राष्ट्रीय पोर्टल pmsuryaghar.gov.in के साथ जुड़ा हुआ है। इससे लाभार्थियों के लिए निर्बाध डिजिटल आवेदन की प्रक्रिया, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव और डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित होती है। इस आदर्श ऋण योजना में जो प्रमुख लाभ शामिल हैं, उनमें बिना किसी संपत्ति संबंधी जमानत के प्रतिस्पर्धी ब्याज पर दो लाख रुपये तक का ऋण, बिजली की लागत बचत के अनुरूप पुनर्भुगतान के लिए लंबी अवधि, भुगतान से छह महीने की स्थगन अवधि, आवेदक की ओर से कम अंतर पर योगदान और स्वयं-घोषणा के आधार पर डिजिटल स्वीकृति प्रक्रिया शामिल हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Increase in gold loans
Business

महंगे सोने के बीच गोल्ड लोन की मांग में रिकॉर्ड तेजी, RBI ने जताई चिंता

Increase in gold loans :  देश में सोने की बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों को फायदा पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए यह आपात स्थिति में पैसे जुटाने का बड़ा साधन भी बन गया है। अब बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए सोने के गहने गिरवी रखकर कर्ज ले […]

Spread the love
Read More
Business

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: PM किसान योजना को 2031 तक बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

PM Kisan Yojana : देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अब यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी। सरकार इस अवधि में […]

Spread the love
Read More
L&T Oman Deal
Business International

खाड़ी देशों के तेल-गैस सेक्टर में L&T का बड़ा धमाका

भारत की दिग्गज इंफ्रा कंपनी का खाड़ी में बढ़ा दबदबा L&T Oman Deal: भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने खाड़ी देशों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने मध्य पूर्व के तेल और गैस क्षेत्र से […]

Spread the love
Read More