मजबूती के नए शिखर पर बिटकॉइन, ऑल टाइम हाई का बनाया नया रिकॉर्ड

Untitled 10 copy 2

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन ने आज एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। आज दिन के कारोबार में इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत करीब 2.7 प्रतिशत उछल कर 1,25,254.57 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। इसके पहले इसी साल अगस्त के महीने में बिटकॉइन की कीमत 1,24,480 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

ये भी पढ़े

दिल्ली में इस शख्स ने सोशल मीडिया पर दी हिंदू देवी-देवताओं को गाली, जानें क्या है मामला

इसके बाद इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में गिरावट आ गई। आज के कारोबार में भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे के करीब इस क्रिप्टो करेंसी ने मजबूती का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। हालांकि शाम पाँच बजे बिटकॉइन 1,25,233.26 डॉलर के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन की कीमत में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में किया गया निवेश है। इसके साथ ही वॉल स्ट्रीट में आई तेजी से भी बिटकॉइन की कीमत को सहारा मिला है।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही बिटकॉइन की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर कई अनुकूल नियम लागू किए हैं, जिससे बिटकॉइन समेत ज्यादातर क्रिप्टो करेंसीज को काफी सपोर्ट मिला है। इसके अलावा संस्थागत निवेशकों ने भी इस साल बिटकॉइन में निवेश काफी बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से इस क्रिप्टो करेंसी की चाल लगातार तेज बनी हुई है।(हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

कफ सिरप का कहर जारी : 16 बच्चों की मौत, लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

Spread the love

Post Office Account
Business

बिना निवेश तोड़े बैंक में ऐसे ट्रांसफर करें अपना अकाउंट

पोस्ट ऑफिस के चक्कर खत्म Post Office Account: अगर आपका पैसा पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में लगा है और आप अपने खाते को बैंक में शिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह सुविधा आपके लिए काफी काम की हो सकती है। PPF, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY/SSA) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) के खाते […]

Spread the love
Read More
Utrethia Vyapar Mandal
Business Uttar Pradesh

उतरठिया व्यापार मंडल ने भी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों का हुआ सम्मान Utrethia Vyapar Mandal: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। व्यापार मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

E20 विवाद के बीच E10 पेट्रोल की वापसी की चर्चा, CEA की सलाह से छिड़ी नई बहस

New Delhi: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन की एक टिप्पणी ने चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने पुराने वाहनों, खासकर पुराने दोपहिया वाहनों के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री जारी रखने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि जिन […]

Spread the love
Read More