अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

Untitled 4 copy 10

लखनऊ। निर्माता और निर्देशक अरबाज खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। चार अक्टूबर की दोपहर यह खबर सामने आई कि उनकी पत्नी शूरा खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को साथ में अस्पताल पहुंचते देखा गया था और अब आखिरकार कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, अरबाज खान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी सूत्रों ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है।

अरबाज ने जून में किया था पिता बनने का खुलासा

गौरतलब है कि इसी साल जून में अरबाज ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर लगाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था, मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं और खुश भी हूं। कई साल बाद पिता बनने जा रहा हूं, इसलिए ये मेरे लिए बेहद खास अहसास है। ये मुझे खुशी और जिम्मेदारी का नया अनुभव दे रहा है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद नई शुरुआत

अरबाज खान ने 1998 में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनका एक बेटा है, अरहान खान, जिसका जन्म 2002 में हुआ था। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा, जिनसे उनका रिश्ता 2019 में सार्वजनिक हुआ था, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

फिल्म सेट पर शुरू हुई थी अरबाज-शूरा की कहानी

अरबाज और शूरा की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जो अरबाज खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 24 दिसंबर 2023 को दोनों ने निकाह कर लिया। शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे गायन और अभिनय में भी रुचि रखती हैं। अब बेटी के जन्म के साथ ही अरबाज और शूरा की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
mirzapur the movie
Entertainment

‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू भैया का जलवा, अली फजल ने एक्शन से मचाया धमाल

mirzapur the movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोकप्रिय वेब सीरीज की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी, वर्चस्व और बदले की कहानी देखने को मिल रही है। फिल्म में कई चर्चित […]

Read More
Entertainment

मोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का फर्स्ट लुक जारी स्टारकास्ट का भी खुलासा

मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ का ऐलान Mohanlal Operation Ganga: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने फिल्ममेकर विष्णु मोहन के साथ अपनी नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ की घोषणा की है। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब मोहनलाल और विष्णु मोहन किसी […]

Read More