मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने शेयर की शादी की तस्वीरें

Untitled 4 copy 2

खनऊ। टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर लिया है। 30 सितंबर को उन्होंने अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। शादी के अगले ही दिन अविका ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। लाल जोड़े में अविका बेहद दिलकश नजर आ रही थीं, वहीं मिलिंद पीच कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे।

फिलहाल यह कपल रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आ रहा है और दिलचस्प बात यह है कि दोनों की शादी भी इसी शो में रचाई गई। अविका ने कहा था कि जिस कलर्स टीवी पर वह बालिका वधू बनी थीं, असल जिंदगी में वहीं दुल्हन बनना उनके लिए खास अनुभव है। नेशनल टीवी पर हुई इस शादी की सारी रस्मों में दोनों के परिवार और शो के कलाकार शामिल हुए।

अविका और मिलिंद की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पहली मुलाकात 2020 में हैदराबाद में एक दोस्त के जरिए हुई थी। अविका ने बताया था कि पहली नजर में ही उन्हें मिलिंद से प्यार हो गया था। इसके बाद दोस्ती गहरी हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब पांच साल तक डेट करने के बाद इस साल जून 2025 में दोनों ने सगाई की थी।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More