इस दशहरा Zee बॉलीवुड लेकर आ रहा है डर और हँसी का एक मज़ेदार सफर ‘द भूतनी’ के साथ

Untitled 5 copy 43

मुंबई। दशहरे पर होगा डर और ठहाकों का धमाका। 101% शुद्ध बॉलीवुड चैनल ज़ी बॉलीवुड लेकर आ रहा है हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’। गुरुवार, 2 अक्टूबर रात 8 बजे देखिए हँसी और खौफ से भरी 101% मसालेदार कहानी, सीधे आपके टीवी स्क्रीन पर।सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के संजय दत्त द्वारा निर्मित, सिद्धांत सचदेव द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में दमदार कास्ट नज़र आएगी। संजय दत्त एक अनोखे घोस्टबस्टर, यानि भूत भगाने वाले बाबा के रोल में हैं, जिनके अपने भी कुछ गहरे राज़ हैं; मौनी रॉय ने खूबसूरत मगर एक खतरनाक आत्मा ‘मोहब्बत’ का रोल निभाया है; और सनी सिंह एवं पलक तिवारी ऐसे कॉलेज स्टूडेंट्स के किरदार में हैं, जो हैरान कर देने वाले इस भूतिया तूफान में फँस जाते हैं। साथ ही, आसिफ खान और निक (बीयूनिक) भी मज़ेदार भूमिकाओं में नजर आएँगे। यह कहानी दिल्ली के सेंट विंसेंट कॉलेज में रची-बसी है, जहाँ हर वैलेंटाइन्स डे पर एक पुरानी रूह और एक शापित पेड़ तबाही मचाते हैं। कॉलेज का एक छात्र शांतनु (सनी सिंह) दिल टूटने के बाद मोहब्बत नाम की एक ऐसी रूह को जगा देता है, जो बेहद आकर्षक है, लेकिन उसकी कहानी बड़ी दर्दनाक और उसका जुनून बेहद जानलेवा है। जैसे-जैसे कॉलेज में भुतहा चीजें और भयानक ढंग से रहस्यमयी मौतें होने लगती हैं, तब एंट्री होती है ‘बाबा’ (संजय दत्त) की, जो अपने भूत भगाने वाले टूल्स और एक उलझे अतीत के साथ कहानी को और दिलचस्प बना देते हैं।

उधर मोहब्बत की ताकत बढ़ती जा रही है और होलिका दहन की रात भी पास आ रही है, एक ऐसी रात जब वह आत्माओं पर हमेशा के लिए क़ब्ज़ा कर सकती है। शांतनु को सच्चाई का पता लगाना है कि मोहब्बत असल में चाहती क्या है। लेकिन, असली ट्विस्ट यह है कि क्या बाबा वाकई वो हैं, जो दिखते हैं? यदि आपने थिएटर में यह फिल्म मिस कर दी थी, तो अब अपने घर में आराम से बैठकर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सफर का मज़ा लेने का सही मौका है। ‘द भूतनी’ देखिए ज़ी बॉलीवुड पर, 2 अक्टूबर को रात 8 बजे। संजय दत्त ने कहा  कि द भूतनी का सफर सच में बेहद मज़ेदार और अनोखा रहा है, जो सही मायने में लीक से हटकर फिल्म है। बदकिस्मती से, रिलीज़ के दौरान इस फिल्म को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पाई, और यह हमारी उम्मीद से कम समय तक चली। कभी-कभी कुछ फिल्में शोर-शराबे में पीछे रह जाती हैं। पर यह फिल्म हमने बड़े प्यार और सच्ची लगन से बनाई है। हमें इसकी कहानी और उसके पीछे के जज्बातों पर पूरा भरोसा था। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी।

मौनी रॉय ने कहा, “द भूतनी में मोहब्बत के किरदार निभाने का अनुभव मेरे लिए सच में बड़ा रोमांचक था। सच में यह किरदार बेहद दिलचस्प होने के साथ-साथ रहस्यमयी और काफी संजीदगी भरा भी है, जिसमें भावनाओं की कई परतें दिखाई देती हैं। इस किरदार की गहराई को समझना मेरे लिए ख़ुशी भरा अनुभव था, और सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद इस फिल्म को मिले ज़बरदस्त प्यार के लिए मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ। संजय दत्त सर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वे सेट पर काफी सहज रहते हैं और सभी लोगों में नई ऊर्जा जागते हैं। और सिद्धांत सचदेव का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझे चुनौती भरे और लीक से हटकर इस किरदार के लिए मुझ पर भरोसा जताया। ‘द भूतनी’ में वाकई हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है, जिसमें डर, हँसी और दिल को छू लेने वाली बातें शामिल हैं। अब मुझे उस पल का बेसब्री से इंतज़ार है, जब दर्शक इस फिल्म का भरपूर आनंद लेंगे।

सनी सिंह ने साझा किया, “द भूतनी में शांतनु का मुख्य किरदार निभाने का अनुभव किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं था। वह एक आम इंसान है, जो बेहद अजीबो-गरीब और डरावनी उथल-पुथल के बीच फँस जाता है। यह फिल्म अपने भावनात्मक पहलू को खोए बिना हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मेल पेश करती है और यही बात मुझे सबसे अच्छी लगी। संजय दत्त सर जैसे दिग्गज कलाकार, प्रतिभाशाली मौनी रॉय और बेहद प्यारी पलक तिवारी के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया। सिद्धांत के विज़न ने पागलपन भरी इस दुनिया में नई जान डाल दी, और मुझे इस बात की खुशी है कि अब दर्शक अपने घरों में आराम से हँसी, रोमांच और सभी ट्विस्ट का मज़ा ले सकते हैं। तो फिर तैयार हो जाइए, क्योंकि यह डरावनी कहानी अपने साथ थोड़ा पागलपन लेकर दर्शकों के बीच आने वाली है।

पलक तिवारी ने कहा, “द भूतनी में अनन्या का किरदार निभाने का अनुभव वाकई रोमांचक था। वह दिल की मज़बूत है, हर बात जानना चाहती है और खुद को सामान्य से बिल्कुल अलग हालत में फँसा हुआ पाती है। फिल्म ने भावनाओं, रहस्य और थोड़े से अतरंगी अंदाज वाले हॉरर का सही संतुलन बनाए रखा और यही बात मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आई। इसकी शूटिंग के साथ-साथ संजय दत्त सर के साथ काम करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी। सेट पर उनकी ऊर्जा और मौजूदगी मात्र से ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह अनुभव वाकई मज़ेदार था। सेट पर माहौल बहुत अच्छा था और हमारी टीम हर दिन को यादगार बना रही थी। पूरे सर में सिद्धांत सचदेव सर के मार्गदर्शन और दमदार कहानी के साथ-साथ मुझ पर उनके भरोसे के बिना कुछ भी संभव नहीं हो पाता। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ कि दर्शक फिल्म देखें और इसे अपना ढेर सारा प्यार दें।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट ने कहा, “द भूतनी पागलपन भरी फिल्म है, जिसमें जबरदस्त उथल-पुथल कॉमेडी और रोमांच का जादुई तालमेल दिखाई देता है, और यही बात इस फिल्म को इतना ख़ास बनाती है। हम शुरुआत से ही एक ऐसी दुनिया बनाना चाह रहे थे, जो कल्पना से परे और बेमिसाल लगे, जिसमें ऐसे किरदार हों, जिनसे आप हर दिन नहीं मिलते। संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी ने इस फिल्म के सफर को सच में यादगार बना दिया है। सिद्धांत सचदेव ने अपनी जबरदस्त एनर्जी और विज़न से इस अनोखी दुनिया को पर्दे पर बखूबी उतारा है, और हमें बेहद खुशी है कि अब दर्शक इस फिल्म का भरपूर आनंद ले पाएँगे। चाहे आप इसे सिनेमाघरों में न देख पाए हों या फिर इस दीवानगी का फिर से अनुभव करना चाहते हों, यह एक ऐसी डरावनी कहानी है, जिसका आप शुरू से अंत तक भरपूर लुत्फ उठाएँगे।”

Spread the love

This obsession of yours
Entertainment Uttar Pradesh

‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू यंग लव स्टोरी की शानदार शुरुआत

 कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़ This obsession of yours:  ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम से अपनी कहानी और किरदारों से आपका परिचय कराता है। यही बात इसकी शुरुआत को खास बनाती है। कहानी […]

Spread the love
Read More
Musafir Cafe
Entertainment Uttar Pradesh

चंद्र, सुधा और प्रीति की कहानी को मिलेगा नया मोड़

विक्रांत मैसी फिर आएंगे नजर Musafir Cafe Season 2: OTT दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। पहले सीजन में चंद्र, सुधा और प्रीति के रिश्तों की उलझनों और भावनात्मक सफर ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। […]

Spread the love
Read More
SKIMS India Launch
Entertainment Lifestyle

भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

SKIMS India Launch : हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का लोकप्रिय फैशन ब्रांड ‘SKIMS’ अब भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने SKIMS के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। भारत […]

Spread the love
Read More