विजयादशमी पर्व पर बरेका में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Untitled 8 copy 29
  • बरेका के सभी प्रवेश द्वार रहेंगे बंद

वाराणसी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना  परिसर में दो अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान बरेका के सभी प्रवेश द्वार जैसे-ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट एवं कंदवा गेट प्रातः 10:00 बजे से लेकर ‘’रावण पुतला दहन’’ तक बंद रहेंगे। इस दौरान रेल कर्मचारी अपना पहचान पत्र एवं आमजन रामलीला मंचन (रावण पुतला दहन) का पास दिखाकर ही बरेका परिसर में आवागमन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े

बुलन्दशहर: अदालत में कोर्ट मैरिज करने हिस्ट्रीशीटर की प्रेमिका के सामने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या

उल्लेखनीय है कि यह निर्णय जिला प्रशासन के निर्देशानुसार भीड़-नियंत्रण, जन-सुरक्षा एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विजयादशमी जैसे बड़े पर्व पर बरेका परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहती है। अतः सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बरेका प्रशासन आम नागरिकों एवं कर्मचारियों से अपील करता है कि वे जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें,और इस पर्व को सुरक्षित,आनंदमय एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कृपया उपरोक्त समाचार अपने दैनिक समाचार पत्र मे प्रकाशित कर हमारे जन संपर्क माध्यम को सहयोग प्रदान करें।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Health Uttar Pradesh

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

नाव से गांव में पहुंचे DM SP और विधायक अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: बाढ़ का पानी हटने के साथ ही सोहगीबरवा क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण और जलजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Uttar Pradesh

झांसी मंडल की वाणिज्यिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि

सितंबर 2026 में कुल आय 199.64 करोड़ रुपये Jhansi: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, प्रभावी वाणिज्यिक प्रबंधन, बेहतर टिकट जांच, माल ढुलाई को बढ़ावा देने तथा आय के विभिन्न स्रोतों को सुदृढ़ करने के परिणामस्वरूप […]

Spread the love
Read More