पाकिस्तान के क्वेटा धमाकों से दहला, 10 की मौत और कई घायल

Untitled 1 copy 80
  • बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
  • अस्पताल में आपातकाल लागू

पाकिस्तान। पाकिस्तान का क्वेटा शहर बम धमाकों से फिर दहल उठा है। यहां बलूचिस्तान प्रांत की में मंगलवार को हुए भीषण बम विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के कारण क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़े

प्रेम विवाह को लेकर संघर्ष, चाकू और तलवारों से हमला

यह जबरदस्त धमाका क्वेटा की जरगून रोड के करीब हुआ। बलूचिस्तान में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बम धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें नजर आ रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में सड़क पर मौजूद कई लोग आ गए। पाक मीडिया इसे एक आत्मघाती धमाका बता रहा है। इससे पहले बीती चार  सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30  से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़े

प्रेम विवाह को लेकर संघर्ष, चाकू और तलवारों से हमला

पीएम मोदी की सभा में टेलीप्रॉम्प्टर मौन, IAS अर्चना सिंह हटाई गईं

Spread the love

Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More
Tamchi
Business International

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

Tamchi: किर्गिस्तान स्थित तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र (SFIT) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनेंशियल टाइम्स के विशेषज्ञ प्रभाग fDi Intelligence द्वारा आयोजित ग्लोबल फ्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 की ‘राइजिंग स्टार’ श्रेणी में तमची SFIT ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहला और वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया […]

Spread the love
Read More