UN में जयशंकर के भाषण पर पाक का रिएक्शन, खुद को मान बैठा आतंक का गढ़

Untitled 4 copy 41

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में बिना नाम लिए आतंकवाद पर दिए बयान से पाकिस्तान बौखला गया है। जयशंकर के संबोधन के बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के बारे में दुर्भावनापूर्ण आरोपों के जरिए पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि जयशंकर के बयान में महज आतंकवाद का जिक्र था, मगर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया था। भारत ने पाकिस्तान की इस प्रतिक्रिया को सीमा पार आतंकवाद की उसकी लंबी प्रथा का कबूलनामा बताया है, क्योंकि विदेश मंत्री जयशंकर की ओर से यूएनजीए में उसका नाम नहीं लिया गया था, फिर भी आतंकवाद पर उसने जवाब दिया।  भारत ने कहा कि यह दिखाता है कि एक पड़ोसी, जिसका नाम नहीं लिया गया था, ने फिर भी जवाब देने और सीमा पार आतंकवाद की अपनी लंबे समय से चली आ रही गतिविधियों को स्वीकार करने का विकल्प चुना।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सेकेंड सेक्रेटरी रेन्ताला श्रीनिवास ने 28 सितंबर को भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा,कि पाकिस्तान की प्रतिष्ठा अपने आप में सब कुछ बयां करती है। आतंकवाद में उसकी छाप कई भौगोलिक क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई देती है। यह न सिर्फ अपने पड़ोसियों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है। कोई भी तर्क या झूठ कभी भी आतंकवादियों के अपराधों को छुपा नहीं सकता।

जयशंकर ने 27 सितंबर को UNGA की आम बहस में अपने संबोधन के दौरान कहा था, कि बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी हमलों के तार उसी एक देश से जुड़े होते हैं। भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है।’’ जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उन देशों की साफ तौर पर निंदा करने का आग्रह किया था, जो खुले तौर पर आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी मानकर चलते हैं, जहां बड़े पैमाने पर टेरर सेंटर चलाए जाते हैं और आतंकवादियों का सार्वजनिक रूप से महिमामंडन किया जाता है। उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग रोकने और प्रमुख आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत पर बल दिया और चेतावनी दी कि पूरे टेरर इकोसिस्टम पर लगातार दबाव डाला जाना चाहिए और जो लोग आतंकवाद के प्रायोजकों का समर्थन करते हैं, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Spread the love

Droupadi Murmu
homeslider International

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित: लखनऊ के वीर सपूत मेजर आदित्य को मिला “शौर्य” चक्र

Droupadi Murmu राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले सैनिकों को देश सदैव सम्मान की दृष्टि से देखता है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष लखनऊ के वीर सपूत मेजर आदित्य प्रताप […]

Spread the love
Read More
Attack on Israel
homeslider International

युद्धविराम के कुछ ही समय बाद ईरान का इजरायल पर हमला

Attack on Israel ईरान ने रविवार रात इजरायल पर दो तरफ से हमला किया है।ईरान ने ये हमला इजरायल के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया। अप्रैल 2026 में हुए सीजफायर के बाद ये ईरान द्वारा किया गया ये पहला अटैक है। सीरिया ने बंद किया एयर स्‍पेस […]

Spread the love
Read More
 Israel Missile Attack
homeslider International

Iran Israel Conflict: ईरान के हमले के बाद इजरायल का पलटवार, पश्चिमी एशिया में बढ़ा युद्ध का खतरा

 Israel Missile Attack : पश्चिमी एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने नया मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रविवार रात […]

Spread the love
Read More