चिनहट: देवा रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव

dead body
  • पास में खड़ी स्कूटी नंबर से हुई शव की पहचान
  • घटनास्थल से नशे का इंजेक्शन व नशीला पदार्थ मिला
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पर स्थित एक दुकान से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव पड़े होने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक लावारिस स्कूटी खड़ी मिली। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक स्कूटी नंबर से मृतक की पहचान चिनहट क्षेत्र के 631/83 आदर्श नगर कमता निवासी 35 वर्षीय कौशल यादव पुत्र नन्हकू यादव के रूप में हुई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार सुबह चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पर मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स की दुकान से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दुकानदार ओमप्रकाश यादव ने सूचना पुलिस को दी। लाश मिलने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार व आरक्षी पूर्ण सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही थी कि कुछ दूरी पर एक लावारिस स्कूटी खड़ी थी। उन्होंने बताया कि स्कूटी नंबर से पड़ताल की गई तो शव की पहचान कमता आदर्श नगर निवासी 35 वर्षीय कौशल यादव के रूप में हुई।

दुकानदार ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सोमवार शाम पांच बजे से खड़ी थी और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि एक युवक झाड़ियों तक गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। यह माजरा देख दुकानदार ओमप्रकाश यादव झाड़ियों में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। शव पड़े होने की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर खड़ी स्कूटी का नंबर निकालकर घरवालों से संपर्क किया तब जाकर शव की शिनाख्त हुई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं, फिर भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More