ऑपरेशन सिंदूर थीम वाले पंडाल को नोटिस, अमित शाह ने किया था उद्घाटन

Untitled 2 copy 62

 शाश्वत तिवारी

कोलकाता पुलिस ने महानगर के प्रसिद्ध दुर्गापूजा आयोजक संतोष मित्रा स्क्वायर के पूजा पंडाल में रोशनी व साउंड की व्यवस्था करने वाली संस्था को नोटिस भेजा है। एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।
पूजा कमेटी ने ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर अपना पंडाल बनाया है। इस पूजा के आयोजक भाजपा पार्षद सजल घोष हैं। पुलिस ने पंडाल में प्रकाश व साउंड की व्यवस्था करने वाली राजस्थान की संस्था एके प्रोजेक्टिंग से लाइसेंस व वहां लेजर शो की अनुमति संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही पूजा आयोजक के साथ समझौता पत्र, जीएसटी व ध्वनि नियंत्रण संबंधी दस्तावेज भी मांगे हैं। नोटिस मुचिपाड़ा थाने की ओर से भेजा गया है। नोटिस में हाई कोर्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों का भी जिक्र है। सजल घोष ने इसे साजिश बताया है।

उन्होंने कहा पिछले दिनों पुलिस ने मेरे एक विज्ञापनदाता को तीन घंटे तक थाने में बिठाकर रखा। आज उन्होंने बाहर से आकर लाइट और साउंड का काम करने वाली संस्था को नोटिस भेजकर लाइसेंस मांगा है। अगर यही स्थिति रही तो हम पंडाल की बत्तियां बंद कर देंगे।

सारे कागजात सही होना जरूरी

वहीं इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि वे (भाजपा पार्षद) सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर लाइटिंग व साउंड का काम करने वाले के पास लाइसेंस व सारे कागजात सही नहीं हैं तो कोई हादसा होने पर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? पुलिस और प्रशासन ने पूजा रोकने के लिए नहीं कहा है।

Spread the love

Education National

बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद

AI WhatsApp Chatbot : बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और माता-पिता व देखभाल करने वालों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मिसिंग लिंक ट्रस्ट (MLT) ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने Capgemini India के सहयोग से ‘खुली बात’ नाम से AI आधारित WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य […]

Spread the love
Read More
Education National

गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET

Kandhamal: ओडिशा के कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी ब्लॉक के सिकबाड़ी गांव से सामने आई एक कहानी संघर्ष, त्याग और शिक्षा की ताकत की मिसाल बन गई है। आर्थिक तंगी, जर्जर घर और दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष के बावजूद एक आदिवासी परिवार ने अपने बच्चों की पढ़ाई का सपना टूटने नहीं दिया। आज […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
National Politics

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री […]

Spread the love
Read More