बलरामपुर : कलयुगी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

  • घटना को अंजाम देकर कातिल फरार, इलाके में फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा इलाके के बिजुआ कला में रविवार की रात दिल को झकझोर देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। यहां के रहने वाले 42 राम पारस ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी सुनीता को ईंट और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे हुई इस हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई राजकुमार निवासी हरिहरपुर की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। मृतका की पहले शादी बरेली में हुई थी, जहां से उसकी एक बेटी है। करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी दूसरी शादी राम पारस से हुई, जिससे उसका एक 15 वर्षीय बेटा है। वारदात के बाद परिजन और गांव वाले आक्रोशित हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More